• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चालू नही हुआ पिनाहट पेन्टून पुल, यात्री परेशान

Posted on: Wed, 02, Nov 2016 1:30 PM (IST)
चालू नही हुआ पिनाहट पेन्टून पुल, यात्री परेशान

आगरा-पिनाहट: कस्ब से सटी चम्बल नदी घाट पर दो राज्यों मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश को जोडने के लिए उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग द्वारा प्लाटून पुल का निर्माण हर वर्ष पन्द्रह अक्टूबर से पन्द्रह जून तक के लिए किया जाता है। वाकी बरसात के दिनों में चम्बल नदी में बाढ आने के कारण दोनो प्रदेशों की जनता को नदी पार कराने के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा स्टीमर का संचालन किया जाता है। मगर इस वर्ष चम्बल नदी पिनाहट घाट पर पेन्टून पुल ‌पन्द्रह अक्टूबर के बाद दो सप्ताह अधिक बीत जाने के बाद भी नही बनाया गया है। पेन्टून पुल बनने में ठेकेदारों और लोक निर्माण विभाग की लापरवाही देखने को मिल रही है जिसका खामियाजा दोनों प्रदेशों की जनता को उठाना पड रहा है।

मंगलवार को भैया दूज के मौके पर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के सहित राजस्थान के लोग नदी पार करने के लिए नदी के दोनों ओर सैंकडों की संख्या में महिलाए और पुरूष इन्तजार करते रहे। भीड अधिक होने के कारण लोग सुबह से शाम तक स्टीमर पर नदी पार करने के लिए अपनी वारी का इन्तजार करते रहे मगर वह नदी पार नही कर सके। उन्हे अपने घर के लिए बैरंग लौटना पडा। स्टीमर पर नदी पार करने के लिए लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टीमर पर नदी में कूदकर चढ रहे थे। स्टीमर पर खडे होने के लिए जगह नही मिलने के कारण लोग मारपीट पर उतारू हो गये। झगडा होते देख ठेकेदारों ने स्थानीय पुलिस का सहारा लिया। वहीं लोक निर्माण विभाग और पेन्टून पुल ठेकेदारों की लापरवाही पर लोगों का आक्रोश देखने को मिला। इसी सन्दर्भ में पीडब्लयूडी विभाग के अवर अभियंता प्रभाकर शर्मा ने बताया कि हमें पेन्टून पुल नदी पर बनाने के लिए वन विभाग से अनुमति नही मिली है। जल्द ही अनुमति मिल जायेगी और पुल को संचालित कर दिया जायेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।