• Subscribe Us

logo
28 मई 2024
28 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सीएम अखिलेश की विकास रथ यात्रा 3 को कानपुर में

Posted on: Sun, 30, Oct 2016 10:38 PM (IST)
सीएम अखिलेश की विकास रथ यात्रा 3 को कानपुर में

कानपुर: उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी विकास रथ यात्रा तीन नवंबर की रात को कानपुर पहुंचेगी। अगले दिन सुबह यहां से कन्नौज रवाना होगी। इसके लिये समाजवादी पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी है। समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष ने बताया कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव विकास रथ यात्रा को तीन नवंबर को लेकर लखनउ से रवाना होंगे। उन्नाव होते हुये यह रथ यात्रा देर शाम कानपुर पहुंचेगी। मुख्यमंत्री संभवतः यहां रात को सर्किट हाउस में रुक सकते है और फिर सुबह वह यहां से कन्नौज की ओर रवाना हो सकते है। मुख्यमंत्री को कानपुर में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने का एक कार्यक्रम भी रखा गया है। कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।