• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

फुटबाल खिलाड़ी पूनम चाौहान की डेंगू की चपेट में आने से मौत

Posted on: Wed, 19, Oct 2016 4:24 PM (IST)
फुटबाल खिलाड़ी पूनम चाौहान की डेंगू की चपेट में आने से मौत

वाराणसी: राष्ट्रीय महिला फुटबाल खिलाड़ी पूनम चैहान की डेंगू की चपेट में आने से मौत हो गयी। यहां एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वह 29 साल की थी। पूनम 2010 तक भारतीय फुटबाल टीम के लिए खेली थी।

उन्होंने बीती रात अंतिम सांस ली। एक सप्ताह पहले उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह उस टीम का हिस्सा थी जिसने दक्षिण एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। वह उत्तर प्रदेश की फुटबाल टीम से भी खेली थी और उसकी एक महत्वपूर्ण सदस्य थी।

पूनम अभी वाराणसी के सिगरा स्टेडियम में फुटबाल ट्रेनर के रूप में कार्यरत थी। मौत के बाद सुबह उनकी शवयात्रा निकली। उनका आज मणिकर्णिका घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।