• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

राम चले धूमधाम से सिया को वियाहाने

Posted on: Mon, 26, Sep 2016 10:11 PM (IST)
राम चले धूमधाम से सिया को वियाहाने

आगरा: (विष्णु गुप्ता ब्यूरो रिपोर्ट) आगरा की सुप्रसिद्ध राम बारात के मनमोहक आयोजन का आगाज हो गया है। प्रभु श्री राम पूरी शान शौकत और अदभुद झांकियो और पूरे दलबल के साथ सिया को विहाने चल दिए। राम बारात को देखने के लिए देश और विदेश से लोगो का हुजूम लग जाता है। तरह तरह की मन को मोहने वाली झांकिया और श्री राम और उनके भाइयो का जीवंत स्वरूप दिल को साक्षात प्रभु के दर्शन का भक्तिमय अहसास करा देता है। मानो जैसे कि हम उस युग में ही आ गए हो जब प्रभु श्री राम सिया को विहाने गये थे। तब वहां कैसा शमा होगा कैसा आनंद रहा होगा उसी अहसास को आज पूरा आगरा महसूस कर रहा है।

राजा जनक भी अपनी पुत्री को श्री राम को सौंपने की पूरी तैयारी के साथ अपने जनक महल में उनके स्वागत के लिए खड़े हुए है। ऐसा ही कुछ नजारा है राम बारात का। आगरा के बलकेस्वर में सजा जनक महल हर बार की तरह लोगो का आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हजारों की संख्या में भक्तों की मौजूदगी से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है। आस्था एवं विश्वास को मजबूत करता हुआ यह आयोजन आगरा को खास बना देता है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।