• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बेखौफ़ बदमाशें ने डाक्टर को गोली मारी

Posted on: Tue, 08, Mar 2016 12:04 PM (IST)
बेखौफ़ बदमाशें ने डाक्टर को गोली मारी

कानपुर: यूपी में आपराधिक घटनाएं रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। बदमाशों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे सरेआम अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में सामने आया है। जहां पर बदमाशों ने सरेआम एक डॉक्टर को गोली मार दी।

जानकारी के अनुसार बिठूर थाना क्षेत्र के मंधना इलाके में अमिताभ बाजपेयी की गत्ते की फैक्ट्री है। वहीं पर उनका परिवार भी रहता है। अमिताभ बाजपेयी की बीमार चल रही दादी को डॉक्टर नीलेश त्रिपाठी देखने आए थे तभी कुछ बदमाशों ने डॉक्टर को गोली मार दी। आशंका जताई जा रही है कि बदमाश समाजवादी यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष को मारने के इरादे से आए थे।

वहीं दूसरी तरफ वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। बदमाशों की पहचान नहीं पाई क्योंकि उन्होंने मुंह पर कपड़ा लपेट रखा था। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उनका इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट