• Subscribe Us

logo
28 मई 2024
28 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

17 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता दिलीप श्रीवास्तव ने ली कांग्रेस की सदस्यता

Posted on: Thu, 02, May 2024 6:35 PM (IST)
17 साल पुराने भाजपा कार्यकर्ता दिलीप श्रीवास्तव ने ली कांग्रेस की सदस्यता

बस्ती, 02 मई। कांग्रेस पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता तथा नीतियों से प्रभावित होकर बहादुरपुर विकास क्षेत्र के रहने वाले दिलीप कुमार श्रीवास्तव एवं रमेश चौधरी एवं सदर विधानसभा क्षे. से चंदन तिवारी ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर लिया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ‘ज्ञानू’ ने पार्टी कार्यालय पर उन्हे फटका पहनाकर पार्टी में शामिल किया।

दिलीप श्रीवास्तव ने कहा विगत 17 वर्षों से भाजपा में पूरी निष्ठा के साथ रहा। जो भी जिम्मेदारी दी गई निभाया। पार्टी अब गलत रास्ते पर है। उन्होने कहा 10 साल पहले वाली भाजपा अब नही रही, भाजपा भ्रष्टाचारियों की जमात हो गई है। किसानों, नौजवानों, बेरोजगारी, महंगाई और महिला सुरक्षा के मामले में भाजपा की नीतियां देश को गुमराह करने वाली हैं, इसके साथ ही पार्टी में कार्यकर्ताओं को जो सम्मान मिलना चाहिये अब नही मिलता। रमेश चौधरी एवं दिलीप कुमार श्रीवास्तव को ज्वाइन कराते समय पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, शौकत अली नन्हू, अशोक श्रीवास्तव, अलीम अख्तर, डा. शीला शर्मा, ज्योति पाण्डेय, शकुन्तला देवी, विनोदरानी आहूजा, डीएन शास्त्री, नीलम विश्वकर्मा, सुधीर यादव सहित तमाम कांग्रेसी मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।