पिंक बूथ पर महिला कर्मचारियों को रात रुकने से मुक्ति दिलाने की मांग
भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय। लोकसभा के चुनाव में महिला मतदाताओं को प्रोत्साहन देने के लिए पिंक बूथ बनाया जायेगा व यहा पर सुरक्षा गार्ड से लेकर सभी कर्मचारी महिलाएं ही होंगी। महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखकर इन्हें रात्रि निवास करने से मुक्ति दिलाने की मांग शैक्षिक महासंघ ने करके जिला चुनाव अधिकारी को लिखित में शिकायत की गई।
जिला शैक्षिक महासंघ के महामंत्री ने बताया कि महिलाओं को पिंक बूथ पर से रात्रि निवास में से मुक्ति मिले इसके लिए संघ द्रारा लिखित में चुनाव अधिकारी से मांग की गई। पत्र में कहा गया कि लोकसभा चुनाव में पिंक बूथ बनाया गया है। यहा पर बहनों को ही सारा काम सौंपा गया है। बहनों को बूथ पर रात्रि निवास करना होगा मगर कई बूथ पर कोई व्यवस्था नही होती जिसमें सेनीटेशन, खाने की व्यवस्था,नहाने की व्यवस्था व सोने की व्यवस्था। कई इलाके में व्यसन करने वाले तत्व भी होते हैं जिस कारण महिला कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।