• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सुहागरात में दूल्हा इंतजार करता रहा, दुल्हन कर दिया कांड

Posted on: Wed, 27, Mar 2024 6:50 PM (IST)
सुहागरात में दूल्हा इंतजार करता रहा, दुल्हन कर दिया कांड

यूपी डेस्कः जालौन जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में सुहागरात के ही दिन नई दुल्हन ने कांड कर दिया। जहां शादी के बाद विदा होकर ससुराल आई दुल्हन घर में रखी नकदी और सोने के जेवर लेकर फुर्र हो गई। दूल्हा अपने कमरे उसका इंतजार करता रह गया। पूरा परिवार सदमे में है। यह घटना शादी की पहली रात की है।

पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाते हुए पुलिस में शिकायत दी है और साथ ही साथ चोरी हुए गहने और नकदी वापस दिलाने की भी मांग की है। मली जानकारी के मुताबिक, यूपी के जालौन जिले में एक मां अपने बेटे की शादी ना होने से बहुत परेशान थी। उन्होने बिचौलियों से संपर्क किया और 70 हजार रुपए लेकर शादी करवाने की बात तय हुई। महिला ने बिचौलियों की बात मान ली और फिर गोरखपुर निवासी पूजा से उसके बेटे की शादी तय हो गई।

बीते सप्ताह पूजा जालौन आई और मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ अमन की उससे शादी हो गई। शादी के बाद विदा होकर दुल्हन ससुराल पहुंची, सारी रस्में होने के बाद जब दूल्हा सुहागरात के लिए दुल्हन का इंतजार कर रहा था तो दुल्हन कुछ घंटे पहले ही गहने और नकदी लेकर फरार हो चुकी थी। दूल्हे की मां सरस्वती का कहना है कि बिचौलिए लखन सिंह और चरण सिंह बाहर से लड़कियों को लाकर शादी कराते हैं। इन्हीं के इशारे पर सुहागरात में दुल्हन चकमा देकर फरार हो गई। वहीं इस मामले की जांच कर रहे जालौन कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार सिंह का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी