• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस ने भेजा जेल

Posted on: Sat, 04, Nov 2023 8:31 AM (IST)
चौकीदार ने पत्नी को मारी गोली, पुलिस ने भेजा जेल

देवरिया 3 नवंबर। देवरिया जिले में चौकीदार ने अपनी पत्नी को कट्टे से गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल का इलाज लखनऊ में परिजन करा रहे हैं। पुलिस ने गिरफ्तार कर चौकीदार को जेल भेज दिया। इस मामले में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि सलेमपुर थाना अंतर्गत ग्राम बाभनौली पांडे का रहने वाला अरविंद कुशवाहा पुत्र राम प्रीत कुशवाहा पुलिस विभाग में चौकीदार है।

बृहस्पतिवार की रात को वह अपनी पत्नी के मांयके जो सलेमपुर थाना क्षेत्र के उर्दौली गांव में है गया था। किसी बात पर उसका उसकी पत्नी ममता देवी उम्र करीब 32 वर्ष से विवाद हो गया। जिस पर आरोपी अरविंद कुशवाहा ने अवैध हथियार से गोली मारकर पत्नी को घायल कर दिया। उन्होंने बताया कि सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार शनिवार को जेल भेज दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप