• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के इस्तीफे के बाद शुरू हुई सर्विस बांड 40 लाख की वसूली प्रक्रिया

Posted on: Sat, 14, Jan 2023 8:22 PM (IST)
सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के इस्तीफे के बाद शुरू हुई सर्विस बांड 40 लाख की वसूली प्रक्रिया

देवरिया, ब्यूरोः (ओपी श्रीवास्तव) महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया के रेडियोलॉजी विभाग में तैनात सीनियर रेजिडेंट डॉक्टर के इस्तीफा देने के बाद अब उनसे सर्विस बांड की रकम 40 लाख रुपये की वसूली जाएगी। इस बाबत मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य ने कार्रवाई हेतु महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा एवं प्रशिक्षण लखनऊ को पत्र प्रेषित किया है।

इस संबंध में शनिवार को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ राजेश बरनवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला डॉक्टर अंकुर शाह ने डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (एमडी) रेडियोलॉजिस्ट की डिग्री हासिल करने के बाद बीते अक्टूबर 2022 में सीनियर रेजिडेंट कार्यभार ग्रहण किया था। देवरिया में उनका मन नहीं लगा तो उन्होंने सात नवंबर 2022 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एक माह से भी कम समय तक ड्यूटी किया था। प्रधानाचार्य डॉ बरनवाल ने बताया कि दो वर्ष के लिए 40 लाख रुपये का सर्विस बांड उन्होंने भरा था। लेकिन अभी तक बांड की धनराशि जमा नहीं किया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट कानपुर में नाबालिग संग दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार