• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

भरुच शहर में 6 प्रतिशत करदाता पालिका के लिए बने बोझ

Posted on: Fri, 10, Feb 2023 2:45 PM (IST)
भरुच शहर में 6 प्रतिशत करदाता पालिका के लिए बने बोझ

भरुच, गुजरातः (बीके पाण्डेय)। भरुच शहर में 94 प्रतिशत करदाता कर भरने में पूरी तरह से प्रमाणिक रहे जबकि 6 प्रतिशत कर दाता पालिका के लिए बोझ बने हुए हैं। 67 हजार संपत्तिधारकों में से 4 हजार लोगो का कर के रुप में 9.50 करोड़ रुपये बाकी होने से पालिका ने नोटिस प्रदान की है। भरुच शहर में वर्तमान में नगरपालिका द्रारा बाकी कर की वसूली के लिए अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं एक रुचि वाली बात सामने आई। भरुच शहर में 67 हजार संपत्तिधारक में से 4 हजार के करीब संपत्तिधारक एैसे हैं जो कर भरने में आलस्य दिखा रहे हैं यानि यह कहा जा सकता है कि शहर में 94 प्रतिशत करदाता प्रमाणिक हैं जबकि छह हजार करदाता कर भरने के अपने दायित्वों का निर्वाहन नही कर रहे हैं।

पिछले साल भी 6.77 करोड़ रुपए के करीब कर की राशि बाकी थी जिसमें से इस साल अभी तक 1.38 करोड़ रुपए की वसूली हो चुकी है। 5.40 करोड़ रुपए अभी भी बाकी होने से पालिका कर्मचारी वसूली के लिए मेहनत कर रहे हैं। भरुच नगरपालिका के कुल 11 र्वार्ड में कुल 67 हजार संपत्तिधारकों के पास से लाईट,पानी, संपत्ति तथा व्यवसाय सहित का कर वसूला जाता है। वित्तीय वर्ष 2022-23 पूरा होने के कगार पर है वहीं बाकी कर की वसूली के लिए अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है।

67 हजार संपत्तिधारकों में से नगरपालिका ने चार हजार संपत्तिधारकों को नोटिस भेजकर बकाये कर का भुगतान अविलंब कर देने को कहा है। कर भरने के काम के समय एक बात सामने आई कि शहर के 94 प्रतिशत करदाता नियमित रुप से अपने कर का भुगतान कर रहे हैं वहीं 6 प्रतिशत करदाताओं से रुपए की वसूली करने के लिए पालिका को पसीना बहाना पड़ रहा है। बकायेदारों की संपत्ति की होगी नीलामीः-कारोबारी समिति के चेयरमैन नरेश सुधारवाला ने कहा कि जो करदाता कर का भुगतान नही करते उनकी संपत्ति को सील किया जायेगा। बकायेदारों की सूची भी जारी की जायेगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।