• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

पंजाब में 21 दिन में 19 मर्डर, कानून व्यवस्था पर धिरी ‘आप’ सरकार

Posted on: Fri, 08, Apr 2022 10:09 PM (IST)
पंजाब में 21 दिन में 19 मर्डर, कानून व्यवस्था पर धिरी ‘आप’ सरकार

नेशनल डेस्कः आम आदमी पार्टी के मुखिया ने पंजाब के विधायकों और मुख्यमंत्री को गैर राज्य में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माहौल तैयार करने में लगा दिया है और पंजाब के कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष हमला कर रहा है। पंजाब में बढ़ते क्राइम को लेकर सत्तारूढ़ दल आम आदमी पार्टी विपक्ष के निशाने पर आ गई है। प्रदेश में पिछले 21 में 19 मर्डर हुए हैं।

जिसे लेकर विपक्षी पार्टियों ने आप सरकार पर आरोप लगाया है कि सत्ता में आने बाद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रदेश को अपराधियों के हाथ में सौंप दिया हैं। वहीं, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने आप सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था चरमरा गई है लेकिन मुख्यमंत्री हिमाचल में वोट मांगने में व्यस्त हैं। आज औसत पंजाब में 3 से 4 मर्डर रोज हो रहे हैं, जिसके कारण आज प्रदेश में लोगों के बीच डर का माहौल है।”

शिरोमणि अकाली दल के नेता दलजीत सिंह चीमा ने भी आम आदमी पार्टी सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उनकी ओर से कहा गया कि पंजाब में आप सरकार बनने के बाद पंजाबी लोगों के मन में असुरक्षा की भावना पैदा हो गई है। अब आप का पर्दाफाश चुका है। आप के दोनों मुख्यमंत्री मिलकर भ्रष्टाचार के झूठे दावे कर रहे हैं। हम मुख्यमंत्री भगवंत मान सेअनुरोध करते हैं कि दुष्प्रचार में व्यस्त रहने के बजाय तत्काल कोई कदम उठाए”




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप