• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बाढ़ प्रभावित इलाके का कवरेज करने पर विधायक श्यामधनी राही ने पत्रकार को दी धमकी

Posted on: Tue, 31, Aug 2021 3:12 PM (IST)
बाढ़ प्रभावित इलाके का कवरेज करने पर विधायक श्यामधनी राही ने पत्रकार को दी धमकी

बस्तीः भाजपा के एजेंडे से मुसलमान को बाहर कर दिया जाये तो पार्टी पुनः मूसको भव! की स्थिति में आ जायेगी। शायद यही कारण है कि सरकार के हर काम में मुसलमान केन्द्र में होता है। मुसलमान केन्द्र से हट जाये तो भाजपा भी केन्द्र से हट जायेगी। विधायक से लेकर सांसद और मंत्री तक इस प्रकार से प्रशिक्षित हैं कि वे हर बात में हिन्दू मुसलमान ढूढ़ लेते हैं और इसे अपनी उपलब्धियों से जोड़ लेते हैं। आम धारणा है कि भाजपा मुसलमानों से नफरत करती है लेकिन यह गलत है, मुसलमानों के कंधों पर ही सवार होकर भाजपा आज इस मुकाम पर पहुंची है। बुनियादी मुद्दों, आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक भ्रष्टाचार से पार्टी का कोई लेना देना नही है। योजनाओं, स्टेशनों, हवाई अड्डों, शहरों, मार्गों का नाम बदलकर सरकार झूठी लोकप्रियता हासिल करने में जुटी है। ये नाम इसलिये बदले जा रहे हैं क्योंकि इनमें कहीं न कहीं मुसलमानों के इतिहास जुड़े हैं। जरा सोचिये यदि इन नामों में मुसलमानों व उनके अदर्शों के नाम न जुड़े होते तो नाम बदलकर क्या रख देते।

हम आपको इसे एक उदाहरण से और स्पष्ट तरीके से बता सकते हैं। बात सिद्धार्थनगर जिले से जुड़ी है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन पत्रकार एबीपी न्यूज के पत्रकार सिंहेश ठाकुर नौगढ़ से सोहास जाने वाले मार्ग पर बाढ़ प्रभावित इलाके का कवरेज करने पहुंचे थे, कहीं से इस बात की भनक सदर भाजपा विधायक श्यामधनी राही को हो गयी। उन्होने पत्रकार को फोन लगाया और कहा ‘‘कहां मुसलमानों को लेकर आप बयान ले रहे हैं पानी में हलकर’’ तहसीलदार के साथ मै दौड़ा कर रहा हूं, आप मेरे खिलाफ लिख रहे हैं ? सिंहेश जी जाने रहिये मै आपके खिलाफ मुकदमा लिखवाऊंगा’’ ये धमकी पत्रकार को भाजपा विधायक श्यामधनी राही ने दी है।

अब आप अंदाजा लगा सकते हैं, पत्रकार बाढ़ इलाके का कवरेज करने पहुंचा है, वहां बाढ़ देखने वालों की कुछ भीड़ इकट्ठा है, इन दर्शकों में भी विधायक को मुसलमान दिख रहा है। दुर्भाग्य है इतनी घटिया मानसिकता वाले लोग प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इस उदाहरण से हर कोई समझ सकता है कि भाजपा और उसके नेताओं के लिये मुसलमान कितने अहम हैं। फिलहाल पत्रकार अपना काम कर रहा था लेकिन सच्चाई सामने न आये इसके लिये विधायक ने उसे धमकी दे डाला। सिद्धार्थनगर जिले का सृजन हुये दो दशक हो गये, लेकिन तस्वीर नही बदली। आधा जनपद बरसात के दिनों में टापू बन जाता हैं। सैकड़ों गांव मैरूण्ड हो जाते हैं, धरातल पर काम करने की बजाय इसी तरह जनता की आवाज और बुनियादी जरूरतों की अनदेखी की जाती रही। नतीजा सामने है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।