• Subscribe Us

logo
03 जून 2024
03 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों का निकला हूजूम, शाशन प्रशासन को जमकर कोसा

Posted on: Fri, 06, Aug 2021 10:02 AM (IST)
जनेश्वर मिश्र की जयंती पर सपाइयों का निकला हूजूम, शाशन प्रशासन को जमकर कोसा

सिद्धार्थनगर (महेंद्र कुमार गौतम) छोटे लोहिया के नाम से विख्यात पं. जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जनपद के पांचों विधानसभाओं में साईकिल यात्रा निकाली गई। सिद्धार्थनगर जनपद के सायकिल यात्रा को जिला प्रभारी पूर्वमंत्री राम प्रसाद चौधरी ने शोहरतगढ़ में बाणगंगा बैराज पर हरी झंडी दिखाई। यात्रा में शोहरतगढ़ विधानसभा प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह की रैली जबरदस्त दिखी।

शोहरतगढ विधानसभा में सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह के अलावा कपिलवस्तु विधानसभा में पूर्व विधायक विजय पासवान, बांसी में लालजी यादव, अनिल यादव, धीरू यादव व मोहम्मद हारून, डुमरियागंज में चिनकू यादव व इटवा में पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी के नेतृत्व में साईकिल यात्रा निकाली गई। सैकड़ों की संख्या में सपाइयों ने बेरोजगारी, कमरतोड़ महंगाई को लेकर भाजपा को घेरा और सरकार विरोधी नारे लगाए।

सायकिल यात्रा को शोहरतगढ़ ब्लाक पर समाप्त किया गया। इस दौरान सपा नेता उग्रसेन प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के अड़ियल व जनविरोधी नीतियों से देश व प्रदेश की जनता थक चुकी है। उत्तर प्रदेश पिछड़ता जा रहा है। आने वाले 2022 में आम आदमी साइकिल की सरकार बनाएगा तभी प्रदेश की तरक्की होगी। इस दौरान जिलाप्रभारी व पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी और विधानसभा प्रभारी उग्रसेन प्रताप सिंह के अलावा वीरेंद्र तिवारी, खुर्शीद खान, जुवेदा चौधरी, रामू यादव, हरिनरायन यादव, डब्लू सिंह, विष्णु उमर, गुड्डू सिंह, मोहम्मद शहजाद, नन्हे यादव, मल्लू यादव, हिमांचल यादव, शमीम, आदि सैकड़ों सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना स्थल के निकट निष्पक्ष जनादेश के लिये मौजूद रहेंगे भाकियू पदाधिकारी हरीश द्विवदी की जीत के लिये विश्व हिन्दू महासंघ ने किया यज्ञ Lucknow: सीतापुर में एटीएम से 22 लाख की लूट