• Subscribe Us

logo
26 अप्रैल 2024
26 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

सड़क हादसे में सरकारी कर्मचारी की मौत

Posted on: Tue, 21, Jul 2020 4:25 PM (IST)
सड़क हादसे में सरकारी कर्मचारी की मौत

बिजनौर, उ.प्र. (फैसल खान) सड़क हादसे में एक सरकारी कर्मचारी की मौत हो गई है। कर्मचारी काम करके अपने बाइक से घर लौट रहा था तभी देर शाम नूरपुर रोड में किसी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। इस टक्कर में कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने 108 एंबुलेंस से कर्मचारी को जिला अस्पताल भिजवाया। ज्यादा खून बह जाने के कारण कर्मचारी की मौत हो गई।

बिजनौर संयुक्त कर्मचारी संघ के अध्यक्ष दुर्गा सिंह कल नूरपुर अपने गांव धर्मपुरा अपनी बाइक से जा रहे थे। तभी बिजनौर नूरपुर रोड पर ए एन इंटरनेशनल स्कूल के पास एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इस टक्कर में दुर्गा सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान दुर्गा सिंह की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के बेटे रोहित का कहना है कि कल देर शाम पिताजी घर लौट रहे थे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे कि पिताजी की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर लाश को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है। जहां पर मृतक का पीएम किया जा रहा है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।