• Subscribe Us

logo
02 मई 2024
02 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

यूट्यूबर मालती चौहान का शव फंदे से लटकता मिला

Posted on: Fri, 24, Nov 2023 11:21 AM (IST)
यूट्यूबर मालती चौहान का शव फंदे से लटकता मिला

संतकबीर नगर, 23 नवम्बर। मशहूर यूट्यूबर मालती चौहान शव ससुराल में कमरे में लटका मिला। पिता ने आरोप लगाया है कि मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती है। दामाद विष्णु ने ही उसे मारकर लटकाया है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। काफी देर तक समझाने के बाद परिजन शांत हुए।

पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही यूट्यूबर पति विष्णु को हिरासत में ले लिया। मामला महुली थाना के काली जगदीशपुर का है। उमरी कला की मालती की शादी 3 साल पहले यूट्यूबर विष्णु से शादी हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। मगर पति-पत्नी में 1 महीने से विवाद चल रहा था। विवाद के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे। विष्णु ने मालती पर उनकी टीम के ही मेंबर अर्जुन के साथ अफेयर का आरोप लगाया था।

इसके बाद विष्णु ने ही मालती और अर्जुन की शादी 10 दिन पहले शादी करवा दी थी। इसकी तस्वीरें भी सामने आई थीं। मगर हफ्ते भर बाद ही मालती अर्जुन को छोड़कर फिर से विष्णु के साथ आना चाह रही थी। मालती के पिता ने बताया ,“ 2 दिन पहले मंगलवार को बेटी घर आ गई थी। उसी दिन विष्णु भी घर आया और उसे अपने साथ ले गया था। बेटी भी अपने पति के साथ रहना चाह रही थी। लिहाजा हम लोगों ने कोई विरोध नहीं किया था। 1 दिन बाद ही बुधवार को बेटी की मौत की सूचना मिली। हमें बताया गया कि उसने फंदे पर लटक कर जान दे दी, जबकि मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती। दामाद विष्णु ने बेटी की हत्या की है।“




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।