• Subscribe Us

logo
09 मई 2024
09 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Gujrat

मुख्यमंत्री के अंकलेश्वर में आने से पहले यूथ कांग्रेस के नेता हुए गिरफ्तार

Posted on: Sat, 19, Aug 2023 9:10 PM (IST)
मुख्यमंत्री के अंकलेश्वर में आने से पहले यूथ कांग्रेस के नेता हुए गिरफ्तार

भरुच, गुजरात (बीके पाण्डेय)। अंकलेश्वर में एक कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आये राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल के आगमन से पहले अंकलेश्वर हांसोट विधानसभा युवा कांग्रेस के प्रमुख शरीफ कानूगा व अन्य नेताओं को पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। राज्य सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए पुलिस का सहारा लेकर लोकतंत्र में आवाज दबाने का काम कर रही है।

सीएम के आने से पहले एलसीबी व अंकलेश्वर ए डिवीजन पुलिस की टीम ने अंकलेश्वर हांसोट विस यूथ कांग्रेस के प्रमुख शरीफ कानूगा के साथ भरुच जिला युवक कांग्रेस के महामंत्री वसीम फडवाला, युवा उपप्रमुख स्पंदन पटेल के साथ प्रतीक कायस्थ को गिरफ्तार कर लिया। सभी नेताओं को गिरफ्तार कर अंकलेश्वर ए डिवीजन पुलिस स्टेशन लाया गया। सीएम के जाने के बाद सभी लोगो को रिहा कर दिया गया। शरीफ कानूगा ने कहा कि मुख्यमंत्री के आने पर अंकलेश्वर की खस्ताहाल रोड व रास्ते की समस्या के बारे में वह लोग शिकायत करने के लिए जाने वाले थे मगर पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं को सुबह ही उनके घर में नजरकैद कर दिया व बाद में ए डिवीजन पुलिस में लाकर कैद कर दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बुजुर्ग का शव मिला, पहचान नहीं भव्य युवा सम्मेलन का हुआ आयोजन रेडक्रास दिवस के पर डीएम ने वृद्धाश्रम पहुंचकर साझा की खुशियां डीएम ने दिया स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्ण चुनाव कराने का निर्देश जाति धर्म की राजनीति नही करती कांग्रेस- ज्ञानेन्द्र भारत के इतिहास में अमर हैं महाराणा प्रताप Gorakpur: पति पत्नी ने किया सुसाइड Lucknow: पूर्व विधायक की बेटी संग सपा नेता ने किया रेप, ब्लैकमेल कर वसूले 6 करोड़ DELHI - New Delhi: तमिलनाडु के शिवकाशी में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 5 महिलाओं समेत 8 की मौत