• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

3 राज्यों में हुई विधानसभा चुनावों की घोषणा

Posted on: Wed, 18, Jan 2023 9:22 PM (IST)
3 राज्यों में हुई विधानसभा चुनावों की घोषणा

नेशनल डेस्कः चुनाव आयोग ने बुधवार को नार्थ ईस्ट के 3 राज्यों त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड के विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। त्रिपुरा में 16 फरवरी को मतदान होगा जबकि मेघालय और नगालैंड में 27 फरवरी को वोटिंग होगी। सभी राज्यों के नतीजे 02 मार्च को आयेंगे। खास बात यह है कि तीनों राज्यों में बहुमत का आंकड़ा 31 है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि तीनों राज्यों में महिला वोटरों की भागीदारी ज्यादा है और यहां चुनावी हिंसा भी ज्यादा नहीं होती। हम यहां पर निष्पक्ष चुनाव के लिए प्रतिबद्ध हैं। घोषित कार्यक्रमों के अनुसार त्रिपुरा में 21 जनवरी से 30 जनवरी तक, तथा मेघालय और नगालैंड में 31 जनवरी से 7 फरवरी तक नामिनेशन फाइल किये जायेंगे। वापसी की तारीख त्रिपुरा में 02 फरवरी तथा मेघालय और नगालैंड में 10 फरवरी है। तीनों राज्यों में 62.8 लाख वोटर्स हैं। इनमें 31.47 लाख महिला वोटर्स और 80 साल से ज्यादा की उम्र वाले 97 हजार वोटर्स हैं। 1.76 लाख फर्स्ट टाइम वोटर्स हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।