• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

बगैर ओबीसी आरक्षण के किसी कीमत पर चुनाव नही लड़ेगी भाजपा : सांसद

Posted on: Wed, 28, Dec 2022 7:22 PM (IST)
बगैर ओबीसी आरक्षण के किसी कीमत पर चुनाव नही लड़ेगी भाजपा : सांसद

देवरिया, ब्यूरो (ओपी श्रीवास्तव) उत्तर प्रदेश के देवरिया संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रामापति राम त्रिपाठी का स्पष्ट कहना है कि ओबीसी आरक्षण के बिना भारतीय जनता पार्टी नगर निकाय का चुनाव किसी कीमत पर नहीं लडेगी। श्री त्रिपाठी बुधवार को जिला मुख्यालय स्थित जिला पंचायत परिसर में बने अपने आवास पर पत्रकारों से मुखातिब थे।

उन्होंने बताया कि उच्च न्यायालय प्रयागराज में आरक्षण के पक्ष में 3 दिन से लगातार उनकी सरकार द्वारा बहस की जा रही थी। लेकिन सोमवार को जो माननीय उच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया है उसके खिलाफ उनकी सरकार सर्वोच्च न्यायालय में अपील दाखिल कर रही है। भारतीय जनता पार्टी के सांसद रमापति राम त्रिपाठी का जोर देकर के कहना था की ओबीसी आरक्षण की पक्षधर शुरू से ही उनकी प्रदेश एवं केन्द्र सरकार रही है और इस दिशा में हर संभव प्रयास किया है।

उन्होंने आगे यह भी कहा कि भविष्य में भी भारतीय जनता पार्टी ओबीसी की आरक्षण के मुद्दे पर कायम रहेगी। इस संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में सांसद ने कहा कि यदि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा भी उच्च न्यायालय द्वारा पारित इस आदेश को बरकरार रखा जाएगा तो ? उन्होने कहा यह कल्पनाओं से संबंधित प्रश्न है और इस तरह की कल्पना अभी से नहीं की जानी चाहिए। इसके पूर्व सांसद ने देवरिया जिले के विकास के प्रति किए गए अपने कार्यों का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया और आगामी आने वाले दिनों में देवरिया के विकसित स्वरूप की परिकल्पना को समझाया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती पहुंचे अखिलेश यादव, कहा भाजपा की हर बात झूठी शत प्रतिशत मतदान के लिये सेल्फी प्वाइन्ट लगाकर दिया संदेश Lucknow: आगरा में नाबालिग संग दुष्कर्म, पड़ोसी पर आरोप BIHAR - Darbhanga: मुजफ्फरपुर में एक 19 साल की युवती संग सामूहिक दुष्कर्म