• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अयोध्या में भिखारी की पीटकर हत्या, रातभर पर घाट पर तड़पता रहा भिखारी

Posted on: Sat, 22, Jan 2022 10:04 AM (IST)
अयोध्या में भिखारी की पीटकर हत्या, रातभर पर घाट पर तड़पता रहा भिखारी

अयोध्या, U.P. (प्रभाकर चौरसिया) यूपी के अयोध्या से अति संवेदनशील खबर आई है। यहां सरयु तट पर एक 40 वर्षीय दिव्यांग की ईंट और डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घुमंतू प्रवृत्ति के लोगों का आपस में किसी बात को लेकर विवाद हुआ का। जिसके बाद रात में दो लोगों ने एक दिव्यांग की निर्मम पिटाई की।

इससे उसके सिर और चेहरे पर गम्भीर चोटें आईं और पूरी रात घाट पर पड़ा तड़पता रह गया। सुबह स्थानीय लोग सरयू स्नान के लिए पहुंचे तो इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने एंबुलेंस से घायल को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक श्याम विकलांग था घाट के किनारे भीख मांग कर अपना जीवन यापन करता था। किसी बात को लेकर उसका विवाद हुआ और रात को 2 लोगों ने उसे बुरी तरह पीटा, समय से इलाज न मिलने के कारण उसकी मौत हो गयी।

घटनाक्रम को अपनी आंखों से देखने वाली वृद्ध महिला ने बताया कि घटना रात लगभग 1ः00 बजे के आस पास की है। घनघोर कोहरे की वजह से केवल मारने वालों की आवाज सुनाई दे रही थीं। जब उन्होंने झांक कर देखा तो दो लोग श्याम की पिटाई कर रहे थे। डर वस उसने चुपचाप रहना ठीक समझा। प्रत्यक्षदर्शी महिला का दावा है कि पिटाई के समय दिव्यांग कुछ भी बोल नहीं रहा था। एसपी सिटी विजय पाल सिंह ने बताया कि कल रात में एक युवक जिसका नाम श्याम है उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ और फिर मारपीट हुई जिसमें उसको चोट आयीं बाद में उसकी मृत्यु हो गयी। घटना में शामिल एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है उससे पूछताछ की जा रही है आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

वहीं स्थानीय निवासी राम दास ने कहा कि सुबह सूचना मिली थी एक विकलांग भिखारी की कुछ लोगों के द्वारा आंख निकाल ली गई है उसकी पिटाई बहुत ही दर्दनाक तरीके से की गई है। वह काफी चोटिल था एंबुलेंस के माध्यम से उसको पुलिस अस्पताल लेकर गई अभी उसकी मृत्यु की जानकारी हुई है। स्थानीय निवासी राम दास ने कहा कि घाटों पर सीसीटीवी कैमरा लगा है, बगल में पीएसी कैंप है, चंद कदम दूरी पर पुलिस चौकी है बावजूद इतनी बड़ी घटना हो जाती है यह बहुत ही दुखद और दर्दनाक है।

स्थानीय संतों का कहना है कि घाटों पर भिक्षाटन करने वाले लोंगो के भेष में अपराधिक तत्व भी घूम रहे हैं यह भिखारी आए दिन श्रद्धालुओं को भी परेशान करते हैं। हमेशा सुरक्षा को लेकर संवेदनशील कही जाने वाली अयोध्या में इतनी बड़ी दुःसाहस्सिक घटना से सुबह से ही अफरा-तफरी का माहौल रहा। हालांकि प्रशासन इस बात पर पर्दा डाल रहा था लेकिन स्थानीय लोगों की सक्रियता के बाद यह मीडिया की सुर्खियों में आया। यह घटना रात्रि गश्त और पुलिस की की चुस्ती फुर्ती को आईना दिखाती अयोध्या के उस स्थल की है जहां पर हर समय बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों की तैनाती रहती है। यही नहीं अयोध्या में प्रवेश के लिए सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होता है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट