• Subscribe Us

logo
21 मई 2024
21 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

दुश्वारियों पर आंसू बहा रहा है महुली कस्बा

Posted on: Sat, 22, May 2021 9:45 AM (IST)
दुश्वारियों पर आंसू बहा रहा है महुली कस्बा

संतकबीर नगर (संजय श्रीवास्तव) थोड़ी सी बारिश ने महुली के सड़को की पोल खोल दी। हालत ये है कि सैकड़ों लोग यहां चोटिल हो चुके हैं। ये तस्वीर है जिले के सबसे बड़े कस्बे महुली की। आयरन लेडी और लेडी सिंघम के नाम से मशहूर जिलाधिकारी दिव्या मित्तल को ये तस्वीरें पही दिख रही हैं। सैकड़ों गांवों, तहसील एवं जिला मुख्यालय को जोड़ने वाली सड़क जनप्रतिनिधियों के सौतेलेपन का शिकार है। आपको फोटो में जो जल तालाब की शक्ल मे दिख रहा है यह तालाब नहीं बल्कि महुली चौराहे से लेकर महुली मार्केट जाने की मुख्य सड़क है। ये काफी समय से गड्ढों में तब्दील हो गई है। यहां बड़ी संख्या में भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता हैं। शायद उनको सरकार को वोट देने और दिलाने से ही मतलब है। जनता की समस्या से उन्हे कोई मतलब नही है। नाला और सड़कों में फर्क करना मु’श्किल हो जाता है। मौजूदा हा’लात देख कर तो यही अंदाजा लगाया जा रहा है की इस वर्ष भी शहरवासियों को जलजमाव सी मुक्ति मिलने वाली नहीं है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।