• Subscribe Us

logo
23 मई 2024
23 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

चाकू नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

Posted on: Thu, 26, Apr 2018 9:53 PM (IST)
चाकू नोक पर नाबालिग से दुष्कर्म

मधुबनी (रामकृष्ण मंडल) जिले के जयनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। घटना बुधवार रात की बताई जाती है। इस संबंध में सूर्यनारायण यादव के 25 वर्षीय पुत्र संतोष यादव द्वारा चाकू से डराकर रात भर उस लड़की के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है।

मामले की पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीड़ित लड़की के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित लड़के की गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं, पीड़ित लड़की को मेडिकल जांच के लिए मधुबनी भेजा गया है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उक्त लड़की बुधवार की शाम सात बजे जब घर से शौच के लिए निकली तो पहले से घात लगाए आरोपित उसे जबरन पकड़कर झाड़ी में ले गया। वहां चाकू का भय दिखाकर उसके साथ रात भर दुष्कर्म किया।

लड़की जब बेहोश हो गई तो वह फरार हो गया। लड़की के नहीं मिलने पर गुरुवार सुबह जब परिजन उसे खोजने निकले तो वह बेहोशी की अवस्था में मिली। उसने होश आने पर परिजन को पूरी घटना की जानकारी दी। गुरुवार की सुबह थाने में लड़की द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रभारी थाना अध्यक्ष पीताम्बर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए आरोपित की गिरफतारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इधर घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। लोगों ने अविलंब आरोपित को गिरफ्तार कर कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: डायट में मतदाता जागरूकता का आयोजन, हुआ दिखावटी मतदान समर्पित और देशभक्त युवा पीढ़ी का निर्माण करता है आर्य वीर दल- ओम प्रकाश आर्य’ बढ़-चढ़कर करेंगे मतदान, बनेगी लोकतंत्र की पहचान भाजपा की जीत के लिये प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने घर-घर बनाया संवाद ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी हैं प्राथमिक उपचार केन्द्र -डा. वी.के. वर्मा काम कमजोर है इसलिये राम के नाम पर वोट मांग रही भाजपा- ज्ञानेन्द्र बहुजन मुक्ति पार्टी ने प्रेक्षक से किया बसपा प्रत्याशी की शिकायत बस्ती में तेजस्वी सूर्या ने युवाओं से किया आह्वान, राष्ट्र रक्षा और विकसित भारत के लिए करें मतदान शत प्रतिशत मतदान के लिये रेड क्रास ने चलाया जागरूकता अभियान बस्ती में ट्रेन से कटकर दो युवकों की मौत- Two youths died after being hit by a train in Basti शहीद विजय प्रताप यादव की 19 वीं पुण्यतिथि मनाई गयी Gorakpur: जनवरी से मार्च तक उदासीन परिवारों के 446 बच्चों का हुआ टीकाकरण