• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जमकर उड़े रंग गुलाल, गले मिले लोग

Posted on: Sat, 03, Mar 2018 9:49 PM (IST)
जमकर उड़े रंग गुलाल, गले मिले लोग

मऊः (सईदुज़्जफर) जनपद में प्रेम व एकता की प्रतीक होली का त्यौहार बड़े ही धूम-धाम और पारंपरिक तौर-तरीके से मनाया गया। शुक्रवार की सुबह होते ही रंग गुलाल उड़ने लगे। धीरे-धीरे जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, रंगों की रंगीनियत और भी गहरी होती गयी। चारो तरफ रंग और गुलाल की खुशबू छा गयी। हर तरफ लोग रंग बिरंगे रंगों में रंगे हुए दिखायी दे रहे थे।

गांवों से लेकर शहर तक हर जगह जोगीरा और लोक गीत की गूंज सुनाई दी। जगह-जगह पर लोगों ने पानी के ड्रमो में रंग घोलकर सभी को रंगो से सराबोर कर दिया। इस वर्ष सरकारी अमला द्वारा डीजे बजाने पर प्रतिबंध लगा दिये जाने के कारण होली का रंग थोड़ा फीका जरुर नजर आया। लेकिन लोगो ने ढोल नगाड़े और बैण्ड बाजो की धुन पर जमकर नृत्य किया। जिससे सारा शमा बस रंगीन हो गया। होली है.. सारा रा रा रा रा की गूंज से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चों में इस पर्व को लेकर कुछ ज्यादा ही उत्साह दिखायी दिया। होली बसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण त्यौहार है। यह पर्व हिन्दू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है।

रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारम्परिक रूप से मनाया जाता है। हर साल की तरह इस साल भी होली के अवसर पर नगर में मटकी फोड़ने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में होली की हुड़दंग चरम पर रहा। होलियारों की टोली परंपरागत फाल्गुनी गीत भी गाती नजर आई। जिले के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके पूर्व मिर्जाहादीपुरा चौक से शहर में होली की हुड़दंगियों का जुलूस निकला। ढोल नगाड़ों के साथ होली खेलते हुए सदर चौक तक पहुंचे। देर दोपहर तक सभी रंग खेलते रहे, तीन बजते-बजते सभी ने नहा धोकर नये परिधान धारण किये और एक दूसरे को अबीर लगाकर गले मिलते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।

सभी ने एक दूसरे के घर जाकर गुझिया, मिठाई, चिप्स, पापड़ आदि का जमकर लुत्फ लिया। बाजार में सस्ती दर के अलावा काफी महंगी भी पिचकारियां बिकी जिसमें गन वाली पिचकारी की मांग काफी रही। बाजार पर एक नजर डाला जाय तो छोटे साईज के पिचकारी जहां 50 से 100 रुपये में बिकी। वहीं पर बड़ी साईज की पिचकारी दो सौ रुपये से उपर दर से बिकी। चारों ओर मंहगाई का हल्ला रहा। लेकिन कमोबेश खरीददारी भी होती रही। रेडिमेड गुझिया भी खूब बिकी। रेडिमेड चिप्स भी दुकानों पर जमकर बिके। जिसके चलते चारो ओर देर रात तक बाजार पूरे सप्ताह गुलजार रही। स्थानीय बाजार पूरे सप्ताह भर से काफी गुलजार रहा हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।