• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

मऊ की जनता का मन टटोलने आ रहे हैं सीएम योगी

Posted on: Mon, 20, Nov 2017 11:55 PM (IST)
मऊ की जनता का मन टटोलने आ रहे हैं सीएम योगी

मऊः (सईदुज़्जफर) विधान सभा चुनाव में सदर सीट से खड़े बाहुबली मुख्तार अंसारी को हराने के लिए स्वयं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आना पड़ा था फिर भी मऊ की जनता का मन टटोल नही पाये थे। अब नगर निकाय चुनाव को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी 21 नवम्बर को बाहुबली मुख्तार अंसारी के गढ़ में अपने उड़न खटोला से नगर के सोनिधापा इंटर कालेज के मैदान में उतरेंगे और एक चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।

वे इसी बहाने मऊ की जनता का मन टटोलेंगे। अब देखना यह है कि सूबे के मुख्यमंत्री मऊ की जनता का मन टटोल पाते है या नही यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। ऐसे में बाहुबली मुख्तार अंसारी ने नगर पालिका चुनाव में बसपा प्रत्याशी मो. तैय्यब पालकी को खड़ा किया है। वही भाजपा हाईकमान ने भी कमल खिलाने के लिए संजीव जायसवाल उर्फ़ डिम्पल पर दांव खेला है। तो क्या डिम्पल जायसवाल कमल खिलाने में कामयाब होते है या नही, यह तो मतगणना के दिन पता चलेगा। सपा से खड़े नगर पालिका अध्यक्ष पद के प्रत्याशी अरशद जमाल भी इस मैदान में पीछे नही है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार