• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

हाईटेंशन तार की चपेट में आई बस, पांच की मौत

Posted on: Wed, 13, Sep 2017 10:03 PM (IST)
हाईटेंशन तार की चपेट में आई बस, पांच की मौत

श्रीगंगानगर (बलविन्द्र खरोलिया) राजस्थान प्रदेश भर में किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर चल रहे चक्का जाम के कारण गांवो से होकर गुजर रही एक बस हाई वोल्टेज तारो से टकरा गई जिससे बस में आग लग गई। बस में सवार पांच सवारियों की जिंदा जलकर मौत हो गई जबकि दो दर्जन सवारियां घायल हो गई जिन्हें गांव के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में किसानों द्वारा जाम लगा दिया गया है जिसके चलते यह प्राइवेट सवारियां लेकर नाहरावली जा रही थी। इस दौरान जब बस 77 जीबी के पास पंहुची तो हाईटेशन तारो को छू गई। बस में कुल 32 जन थे। बताया जा रहा है सभी झुलस गए हैं जिनमें से 5 लोगों की मौत हो गई है बाकी सभी अनूपगढ़ के पास के गांव के एक हस्पताल में उपचार करवा रहे हैं। यह घटना आज शाम 7ः00 बजे के करीब हुई। अभी एक मृतक की पहचान आधार कार्ड से हुई। मृतक कृष्ण चंद 16पी निवासी है। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है। काल्पनिक फोटो




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।