• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
West bengal

माकपा कांग्रेस की राहें अलग हुईं

Posted on: Sun, 30, Oct 2016 10:23 PM (IST)
माकपा कांग्रेस की राहें अलग हुईं

कोलकाता: (पवन शुक्ला) पश्चिम बंगाल में इस साल हुये विधानसभा चुनाव में गठबंधन में सहयोगी रहे माकपा और कांग्रेस की राहें अलग अलग हो गई हैं। आगामी उपचुनाव में दोनों ने अपने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारने का फैसला किया है। राज्य में लोकसभा की दो और एक विधानसभा सीट पर 19 नवंबर को उपचुनाव होना है।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस-माकपा गठबंधन का प्रदर्शन खराब रहने के बाद माकपा अपने केन्द्रीय नेतृत्व और वाम मोर्चा सहयोगियों के निशाने पर थी। वाम मोर्चे के अध्यक्ष विमान बोस ने अपने प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुये कहा कि उन्होंने कांग्रेस के साथ कोई चर्चा नहीं की है और पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा है कि वह खुद ही अपने दम पर चुनाव लड़ेंगे। राज्य में गठबंधन जारी रखने के इच्छुक राज्य कांग्रेस नेतृत्व ने मार्क्‍सवादी पार्टी को मुनासिब जवाब देने का फैसला करते हुए उपचुनाव के लिए अपने प्रत्याशी उतारने का निर्णय लिया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: इंडिया गठबंधन का सम्मेलन आज Lucknow: आगरा में जूता कारोबारी के घर से मिले 60 करोड़ रूपये DELHI - New Delhi: स्वाती मालीवाल के साथ मारपीट का मामला, सीसीटीवी फुटेज डिलिट करने का आरोप