• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु डीएम ने बनाई टीम

Posted on: Sat, 23, Apr 2016 8:25 PM (IST)
समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण हेतु डीएम ने बनाई टीम

प्रतापगढ़: (शिवेश शुक्ला) शासन की मूल मंशा के अनुरूप स्थानीय समस्याओं के सम्यक एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु समाधान दिवस के आयोजन एवं भूमि विषयक विवादों के निस्तारण हेतु टीम गठित की गयी।

जिलाधिकारी डाॅ0 आदर्श सिंह के कैम्प कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार जनपद स्तर पर अपर जिलाधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) सम्बन्धित तहसील एवं थानों के लिये इसी तरह अपर जिलाधिकारी (भू0रा0) अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) सम्बन्धित तहसील एवं थानों के लिये, तहसील स्तर पर सम्बन्धित तहसील के उप जिला मजिस्टेªट, सम्बन्धित क्षेत्र के क्षेत्राधिकारी, सम्बन्धित तहसील के तहसीलदार एवं सम्बन्धित थाने के थाना प्रभारी, इसी तरह थाना स्तर पर सम्बन्धित तहसील के नायब तहसीलदार, सम्बन्धित थाने के एस0आई0, सम्बन्धित थाने के राजस्व निरीक्षक, लेखपाल एवं सम्बन्धित थाने के बीट सिपाही टीम में शामलि होंगे।

ध्यान देने योग्य है कि अधिकांशतः कानून व्यवस्था भंग होने के प्रकरणों के मूल में भूमि विवाद सम्बन्धी प्रकरण विद्यमान रहते है। ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकांश विवाद कृषि योग्य भूमि तथा आबादी की भूमि पर स्वामित्व कब्जे से सम्बन्धित होते है साथ ही कतिपय अवसरों पर दबंग व्यक्तियों द्वारा भूमि पर बलाद कब्जा करने एवं भूमि स्वामियों, कब्जेदारों के उत्पीडन करने की घटनायें प्रकाशमान होती है। इन विवादों का ससमय एवं सम्यक समाधान न हो पाने के कारण अनेक अवसरों पर भूमि विवाद बढ़कर हिंसात्मक रूप धारण कर लेते है और विधि व्यवस्था के लिये अहितकर स्थिति उत्पन्न होती है।

यदि ऐेसे विवादों का स्थानीय स्तर पर गठित टीम द्वारा पक्षों को सुनकर सक्षम स्तर से उनका प्रभावी एवं त्वरित निस्तारण कर दिया जाय तो बड़ी घटनाओं को घटित होने से रोका जा सकता है। विकास खण्ड लालगंज के अन्तर्गत समग्र ग्राम पूरेतिलकराम का निरीक्षण मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया।

इसी कड़ी में मुख्य विकास अधिकारी श्री महेन्द्र बहादुर सिंह ने 20 अप्रैल को विकास खण्ड लालगंज के अन्तर्गत वर्ष 2015-16 में चयनित समग्र ग्राम पूरेतिलकराम मंें खुली बैठक कर विकास कार्यक्रमों की समीक्षा तथा स्थलीय सत्यापन किया गया। निरीक्षण के समय सम्बन्धित जिला स्तरीय अधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी लालगंज, सम्बन्धित ग्राम प्रधान एवं ग्राम पंचायत अधिकारी उपस्थित रहे।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: आत्मनिर्भर भारत का रोडमैप है इण्डिया गठबंधन का घोषणा पत्र छात्र वृत्ति, फीस भरपाई के सवाल को लेकर मेधा ने चलाया जागरूकता अभियान सम्राट अशोक इ.का. में आयोजित हुई पोस्टर प्रतियोगिता- Samrat Ashoka I.K. Poster competition held in