• Subscribe Us

logo
11 मई 2024
11 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

अनूठे ढंग से फादर विक्टर ने मनाया क्रिसमस

Posted on: Mon, 30, Dec 2019 11:17 AM (IST)
अनूठे ढंग से फादर विक्टर ने मनाया क्रिसमस

गाजीपुर व्यूरो (विकास राय) क्रिसमस मिलन समारोह 25 दिसम्बर 2019 को सेन्टजान्स स्कूल ,सिद्दीकपुर जौनपुर के प्रांगण में बहुत ही हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। प्रधानाचार्य एवं जौनपुर के प्रधान पुजारी. मिशन ग्रीन जौनपुर के अध्यक्ष फादर पी. विक्टर ने इस शुभ अवसर पर सभी को शुभाशीष प्रदान किया।

सभी के मङ्गलमय भविष्य की कामना की। इस क्रिसमस मिलन समारोह में जनपद से तमाम शिक्षाविद, सामाजिक सद्भाव के प्रणेता. पत्रकारिता जगत से जुड़े सभी लोगों ने विद्यालय परिसर में पहुँचकर एक दूसरे के लिए सुख एवं समृद्धि की कामना की एवं आपसी सौहार्द बढ़ाने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। फादर पी विक्टर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए जनपद के सभी वर्गों के लोगों के लिए मंगल कामना ईश्वर से की। इस अवसर पर फादर पी विक्टर के द्वारा लगभग सौ असहाय गरीबों को कम्बल वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित सैकडों लोगों को मिशन ग्रीन जौनपुर के अध्यक्ष फादर पी विक्टर के द्वारा ग्रीन जौनपुर क्लीन जौनपुर के तहत पौधा उपहार स्वरुप भेंट किया गया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।