• Subscribe Us

logo
23 मई 2024
23 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

देहरादून पहुंचे अमित शाह, किया लोस चुनाव का शंखनाद

Posted on: Sat, 02, Feb 2019 8:38 PM (IST)
देहरादून पहुंचे अमित शाह, किया लोस चुनाव का शंखनाद

देहरादून (कुंदन शर्मा) शनिवार को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। अमित शाह दोपहर साढ़े 12 बजे देहरादून के परेड ग्राउंड पहुंचे। उन्होंने देहरादून के परेड ग्राउंड से हरिद्वार और टिहरी लोकसभा के त्रिशक्ति सम्मेलन को संबोधित किया।

शाह ने आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड विजय दिलाने का आह्वान किया। इस सम्मेलन में दोनों संसदीय सीटों से बूथ स्तर के करीब 17 हजार कार्यकर्ता पहुंचे। हेलीकॉप्टर से अमित शाह देहरादून पहुंचे। जहां से वह त्रिशक्ति सम्मेलन पहुंचे। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने अमित शाह को फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और शॉल ओढ़ाया। जिसके बाद अमित शाह ने अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा कि हमने सेना और सीमाओं को सुरक्षित करने का काम किया है।

कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ की हड्डी है। बाकी पार्टीयां अपने नेताओं के आधार पर चुनाव जीतती हैं। लेकिन भाजपा अपने बूथ पर तैनान कार्यकर्ताओं की वजह से चुनाव जीतती है। छोटा कार्यकर्ता पार्टी के साथ काम करता है, पार्टी उसे क्या मौका देती है, उदाहरण मैं हूं। ये भाजपा के अलावा कहीं नहीं है। देश भर की अन्य पार्टियों में अध्यक्ष परंपरागत वंशवाद से आते हैं। भाजपा गरीब चाय बेचने वाले के बेटे को प्रधानमंत्री बनाती है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: डायट में मतदाता जागरूकता का आयोजन, हुआ दिखावटी मतदान समर्पित और देशभक्त युवा पीढ़ी का निर्माण करता है आर्य वीर दल- ओम प्रकाश आर्य’ बढ़-चढ़कर करेंगे मतदान, बनेगी लोकतंत्र की पहचान भाजपा की जीत के लिये प्रदेश प्रवक्ता मनीष शुक्ल ने घर-घर बनाया संवाद ग्रामीण क्षेत्रों में उपयोगी हैं प्राथमिक उपचार केन्द्र -डा. वी.के. वर्मा काम कमजोर है इसलिये राम के नाम पर वोट मांग रही भाजपा- ज्ञानेन्द्र बहुजन मुक्ति पार्टी ने प्रेक्षक से किया बसपा प्रत्याशी की शिकायत बस्ती में तेजस्वी सूर्या ने युवाओं से किया आह्वान, राष्ट्र रक्षा और विकसित भारत के लिए करें मतदान Gorakpur: जनवरी से मार्च तक उदासीन परिवारों के 446 बच्चों का हुआ टीकाकरण