• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका, अरविन्द सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

Posted on: Sun, 28, Apr 2024 7:50 PM (IST)
कांग्रेस पार्टी को जोर का झटका, अरविन्द सिंह लवली ने दिया इस्तीफा

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव के बीच कांग्रेस पार्टी को झटके पर झटके लग रहे हैं। लोकसभा चुनाव से ठीक 28 दिन पहले रविवार को दिल्ली कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को चिट्‌ठी लिखी। उन्होंने जो पत्र खुले तौर पर मीडिया को जारी किया है, वह सीधे तौर पर बीजेपी को फायदा पहुंचा रहा है।

4 पेज की चिट्‌ठी में उन्होंने लिखा दिल्ली कांग्रेस उस पार्टी के साथ गठबंधन के खिलाफ है, जो कांग्रेस पार्टी के खिलाफ झूठे, मनगढ़ंत और दुर्भावनापूर्ण भ्रष्टाचार के आरोप लगाने के आधार पर बनी थी। इसके बावजूद पार्टी ने दिल्ली में ‘आप’ के साथ गठबंधन का फैसला किया। दूसरी ओर खबर है कि कांग्रेस पार्टी ने लवली का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। जल्द ही नए अध्यक्ष की घोषणा होगी। कांग्रेस ने 31 अगस्त 2023 को लवली को अध्यक्ष बनाया था। ओखला से कांग्रेस के दो बार के विधायक रह चुके आसिफ मोहम्मद खान ने कहा पार्टी में मतभेद हो सकते हैं। अगर लवली निराश थे, इस्तीफा देना चाहते थे तो वे चुपचाप मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा सौंप देते। लेकिन उनकी मंशा खराब है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।