• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चला

Posted on: Fri, 15, Jan 2021 10:20 PM (IST)
वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान चला

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) स्थानीय पुलिस एवं राष्ट्रीय युवक परिषद के द्वारा सयुक्त रूप से आज थाना क्षेत्र में रिफ्लेक्टर लगाने के अभियान की शुरुआत की गई जो निरंतर जारी रहेगा। राष्ट्रीय युवक परिषद के जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया कि पूरे जिले में पुलिस के सहयोग से अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत आज गोलूवाला से की गई है।

प्रत्येक उपखंड स्तर पर परिषद की कार्यकारिणी गठित की गई है। पुलिस के सहयोग से वाहनों के रिफ्लेक्टर लगाने का कार्य किया जाएगा । आज गोलूवाला मंडी में थाने के आगे से इस अभियान की शुरुआत थाना प्रभारी ओम प्रकाश सुथार एवं जिलाध्यक्ष प्रवीण जैन एवं राष्ट्रीय युवक परिषद के सदस्यों ने की। इस मौके पर हनुमानगढ़ से शौकत अली ,मदन कुमावत ,डॉक्टर देवेंद्र प्रताप अभियान प्रभारी, स्थानीय कार्यकारिणी के अध्यक्ष डॉक्टर खुशविंदर सिंह बराड़, महासचिव सतनाम सिंह संधू, उपाध्यक्ष महेंद्र सुथार, सचिव प्रमोद जांगू, अमर सिंह ज्यानी के अलावा अनेक समाजसेवी लोग मौजूद थे। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सुथार ने बताया कि राष्ट्रीय युवक परिषद को एक बार दो हजार रिफ्लेक्टर पुलिस द्वारा प्रदान कर दिए गए हैं जरूरत पड़ने पर पुन उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी