• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

जमीनी विवाद में पथराव, 10 गिरफ्तार

Posted on: Mon, 12, Oct 2020 3:30 PM (IST)
जमीनी विवाद में पथराव, 10 गिरफ्तार

वाराणसीः (शिवम चौहान) प्रधानमंत्री के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जमीनी विवाद बढ़ रहे हैं। रविवार रात दो संप्रदायों के बीच हुए पथराव मामले में पुलिस ने 11 लोगों पर केस दर्ज किया है। 10 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जमीन के विवाद में रविवार को दो गुट आमने सामने आ गए थे। कई बार पूर्व में सुलह भी कराया जा चुका है।

बावजूद इसके मारपीट हुई। जिसमें दो सिपाही घायल भी हुए थे। तनाव को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात है। यह पूरा मामला बड़ागांव थाना क्षेत्र के कूड़ी गांव की है। खुरू प्रजापति, सीताराम प्रजापति और सलाउद्दीन के परिवार में जमीनी विवाद काफी दिनों से चल रहा है। सलाउद्दीन के परिवार का लड़का कल्लू रविवार शाम को बाजार गया था। लौटते समय सीताराम प्रजापति के भतीजे छोटू प्रजापति से कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। देखते ही देखते मामला दो पक्षों में बदलकर पथराव शुरू हो गया। सूचना पाकर पुलिस भी पहुंची। लेकिन पथराव के दौरान दो सिपाही घायल हो गए।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी