• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली, लखनऊ रिफर

Posted on: Mon, 22, Jul 2019 9:38 AM (IST)
प्रधान प्रतिनिधि को मारी गोली, लखनऊ रिफर

रायबरेली ब्यूरोः (आकाश अग्निहोत्री) रायबरेली के लालगंज तहसील अंतर्गत सरेनी के गहरौली ग्राम प्रधान प्रतिनिधि शहर से घर लौटते समय देर रात बाइक सवार अज्ञात हमलावरों ने गोली मार दी। परिजवारीजन जब तक पहुंचते हमलावर फरार हो गए। आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया।

सूचना मिलते ही मौके पर एसपी भी पहुंच गए। घटना के बाबत जानकारी ली। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। दरअसल, सरेनी थाना क्षेत्र के गहरौली निवासी शिवकरन सिंह उर्फ कल्लू सिंह की पत्नी चेता सिंह प्रधान है। शनिवार को शिवकरन किसी काम से जिला मुख्यालय आए थे। देर रात अकेले ही स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। गांव के निकट सुरेश मोड़ के पास सामने से बाइक सवार दो लोग आए। शिवकरन जब तक कुछ समझ पाते उन पर हमलावरों ने फायर कर दिया। उसके बाद अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए।

गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। गोली चलने की सूचना पर पुलिस महकमा सक्रिय हो गया। एसपी सुनील कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचकर घायल से घटना की जानकारी ली। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष राकेश सिंह का कहना है कि दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। तलाश में दबिश दी जा रही है। घायल प्रतिनिधि का हालचाल लेने एमएलसी दिनेश सिंह भी आज सदर अस्पताल पहुँचे, और पुलिस से जल्द दबंगो की गिरफ्तारी की मांग की।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।