• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

Posted on: Mon, 28, May 2018 8:42 AM (IST)
8 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म

पटना (रामकृष्ण मंडल) बिहार के वैशाली जिले के महुआ थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ उसके रिश्ते में चाचा लगने वाले 50 वर्षीय व्यक्ति ने दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की घटना के बाद वह मौके से भाग निकला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर भेज दिया।

घटना बीते शनिवार दोपहर की बताई गई है। बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना से ग्रामीणों में आक्रोश हैं। वहीं पुलिस आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की दोपहर आठ वर्षीय मासूम बच्ची को चाचा बहला फुसलाकर गांव स्थित सरकारी स्कूल की छत पर बने एक कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची को घर पर न पाकर परिजन उसकी खोजबीन में जुट गए। खोजबीन के दौरान स्कूल की छत पर बने कमरे में खून से लथपथ बेहोश पड़ी बच्ची पर परिजनों की नजर गई।

बच्ची की यह हालत देख परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तथा उसे इलाज के लिए ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इलाज के दौरान होश में आने पर बच्ची ने सारी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर भेज दिया। इस मामले में परिजनों ने 50 वर्षीय दिलीप राय के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। इस संबंध में महुआ थानाध्यक्ष भागीरथ प्रसाद ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही फरार आरोपित दिलीप राय को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी