• Subscribe Us

logo
02 जून 2024
02 जून 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

राबड़ी के पत्र से नीतीश गृह विभाग पर हुए लाल, सुरक्षा बहाल

Posted on: Thu, 12, Apr 2018 9:30 PM (IST)
राबड़ी के पत्र से नीतीश गृह विभाग पर हुए लाल, सुरक्षा बहाल

पटना (अरुण कान्त झा) मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के आवास पर सुरक्षा पूर्व की भांति बहाल करने का निर्देश दिया है।

नीतीश कुमार ने गृह विभाग से पूछा कि कब, क्यों और किस स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री के गुरुवार को पटना आते ही उन्हें राबड़ी देवी द्वारा भेजे गए पत्र की जानकारी दी गई। इसके बाद उन्होंने यह निर्देश दिया है। ज्ञात हो कि राबड़ी देवी ने बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को पत्र लिखकर उन पर तीखा हमला बोला था। राबड़ी ने पत्र में उन्हें पूर्व से मिली सरकारी सुरक्षा को हटाए जाने पर नाराजगी जताई थी। साथ ही उन्होंने नीतीश से पूछा कि किसके इशारे पर सुरक्षा हटाई गई है।

राबड़ी देवी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकार उनके परिवार को मरवाना चाहती है। इसीलिए साजिश के तहत रात के 9 बजे उनकी सुरक्षा हटाई गई। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सुरक्षा जनता करेगी। अगर कुछ भी घटना होती है तो इसके लिए सरकार दोषी होगी। गौरतलब है कि मंगलवार को बिहार सरकार ने अचानक राबड़ी देवी के सरकारी आवास पर तैनात हाउस गार्ड्स को हटा दिया था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने भी अपनी सुरक्षा लौटा दी थी।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: मतगणना प्रेक्षक से मिलने का समय जानें मतगणना की तैयारी पूरी, गेट न. 2 से प्रवेश करेंगे काउंटिंग एजेंट बस्ती में युवक ने कुआनो नदी में लगाई छलांग Sant Kabir Nagar: मासूम संग हैवानियत के आरोपी ने लगाई फांसी Lucknow: लखीमपुर खीरी में नदी में नहाते समय दो किशोरों की डूबकर मौत Deoria: बाल गृह से चहारदीवारी फांद कर 3 किशोर फरार