• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

हत्या के तथ्य छुपा रही पुलिसः गिरिराज सिंह

Posted on: Sun, 18, Mar 2018 10:46 PM (IST)
हत्या के तथ्य छुपा रही पुलिसः गिरिराज सिंह

दरभंगा (राजेश कुमार साहु) भदवा में सड़क के किनारे वाली जगह को मोदी चौक का नाम देने के कारण उपजे विवाद में भाजपा नेता तेजनारायण यादव के पिता की हत्या कर दी गई। भाई को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। भूमि विवाद से इस घटना का कोई लेना-देना नहीं है। पुलिस प्रशासन मामले को गलत मोड़ दे रहा है।

ये बातें केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहीं। वे शनिवार की देर शाम जख्मी कमलेश यादव के स्वास्थ्य का हाल जानने डीएमसीएच पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन ने तथ्यों को छुपाकर अपराध किया है। सरकार तक सच्चाई नहीं पहुंच सकी। जख्मी के बदले पीड़ित के घर की महिलाओं का बयान लिया गया है। पुलिस ऐसा क्यों कर रही है, यह जांच का विषय है। इस मामले को सरकार के समक्ष रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में एक नई संस्कृति जन्म ले रही है। अररिया उपचुनाव के समय उनके बयान पर बवाल मच गया था। कई लोग तो उनसे इस्तीफा देने की मांग कर रहे थे। चुनाव के बाद जिस तरह का वीडियो वायरल हुआ, वह उनके बयान की सच्चाई स्वयं सामने रख दे रहा है।

जीत के बाद पार्टी व नेताओं के नाम का जिंदाबाद का नारा लगते तो उन्होंने सुना था। जीत के उत्साह में नारा लगना भी चाहिए, लेकिन जिस तरह का वीडियो वायरल हो रहा है वह घोर आपत्तिजनक है। उनके साथ बिहार भाजपा के अध्यक्ष नित्यानंद राय, नगर विधायक संजय सरावगी, पूर्व विधायक अशोक यादव, जिलाध्यक्ष हरि सहनी आदि मौजूद थे।

डॉक्टरों से ली घायल के स्वास्थ्य की जानकारीः

जख्मी का हाल जानने के दौरान केन्द्रीय मंत्री ने डीएमसीएच अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार मिश्र व वरीय चिकित्सकों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। वरीय चिकित्सक डॉ. वीएस प्रसाद ने बताया गया कि मरीज की स्थिति खतरे से बाहर है। हालांकि उन्होंने बताया कि नस के बेहतर इलाज के लिए पटना भेजना बेहतर होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।