• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

खून से लिखा ‘प्रियंका लाओ प्रदेश बचाओ‘

Posted on: Mon, 20, Jun 2016 1:14 PM (IST)
खून से लिखा ‘प्रियंका लाओ प्रदेश बचाओ‘

लखनऊ: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव 2017 के लिए इलाहाबाद के युवा कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी को खून से पत्र लिखकर कांग्रेस बचाने का आह्वान किया। कांग्रेसियों ने प्रियंका लाओ उत्तर प्रदेश बचाओं का नारा भी बुलंद कर दिया है। उसके साथ ही उन्होंने राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी उठाई है। जानकारी के अनुसार इलाहाबाद आनंद भवन में इकट्ठे होकर युवा कांग्रेसियों ने खून से पत्र लिखकर पार्टी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा। उनका कहना है कि यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार की कमान प्रियंका गांधी को सौंपे जान से पार्टी को मजबूती मिलेगी। बता दें कि खून से पत्र लिखने वालों में हसीब अहमद, श्रीश दुबे मुख्य थे।

पत्र में कांग्रेसियों ने लिखा है कि 2017 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के दौरान विरोधी दलों से मुकाबले के लिए प्रचार की कमान प्रियंका गांधी को सौंपनी जरूरी है। जनता को कांग्रसे से जोड़ने का काम एक मजबूत नेता कर सकता है और वो सिर्फ प्रियंका गांधी है। वहीं दूसरी तरफ पत्र में प्रमोद तिवारी को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांग करते हुए कहा गया है कि तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने से पार्टी को फायदा मिलेगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।