• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Maharashtra

बालिका बधू ने की खुदकुशी

Posted on: Sat, 02, Apr 2016 1:46 PM (IST)
बालिका बधू ने की खुदकुशी

मुंबई: धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में वयस्क आनंदी का किरदार निभा चुकी जमशेदपुर की अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार को फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। बालिका वधू का किरधार निभाते हुए प्रत्युषा बनर्जी को बहुत कम ही समय में ख्याति मिल गई थी। उन्होंने अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिल में आनंदी किरदार की अलग ही छवि बना दी थी, जो हर मुश्किलों का सामना बड़े ही दिलेरी से कर जाती है। लेकिन इसी आनंदी बनाम प्रत्युषा की जिंदगी में ऐसी क्या घटना घट गई कि उन्हें इस दुख से उबरने के लिए आत्महत्या का सहारा लेना पड़ा, इस बारे में अभी तक कोई पुष्टि मिल पाई है। वैसे उनके साथ काम कर चुके सहकर्मियों को उनके इस आत्महत्या के निर्णय को लेकर आश्चर्य हुआ है कि वह कितनी मानसिक दबाव में होंगी कि इस कदम को उठाने के लिए विवश हुई होंगी। हाल में उन्होंने राहुल सिंह से शादी की थी, जिनकी अपनी प्रोडक्शन कंपनी है।

प्रत्युषा का शव मुंबई स्थित कांदिवली के घर में पंखे से लटकता मिला। उन्हें आनन-फानन में कोकिलाबेन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता धनंजय कुलकर्णी ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि अस्पताल ने प्रत्युषा की रिपोर्ट भेज दी है।

पुलिस उन संभावित कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है, जिसकी वजह से प्रत्युषा ने यह कदम उठाया। प्रत्युषा की उम्र मात्र 24 साल थी, उन्हें साल 2010-2013 के बीच धारावाहिक ‘बालिका वधू’ में निभाए गए आनंदी के किरदार से काफी प्रसिद्धी मिली थी।

इसके बाद वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा-5′ और ‘बिग बॉस-7′ में भी नजर आईं थीं। प्रत्युषा ने ‘सावधान इंडिया’ और ‘ससुराल सिमर का’ में भी काम किया था।

माध्यम आईएएन हिन्दी




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।