• Subscribe Us

logo
13 मई 2024
13 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

तूल पकड़ रहा है होमागार्ड जवानों की पिटाई का मामला

Posted on: Fri, 23, Dec 2016 8:27 PM (IST)
तूल पकड़ रहा है होमागार्ड जवानों की पिटाई का मामला

बहराइच: जिले में अपने बंगले से चंदन के दो पेड़ काटे जाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा होमगार्डस के 5 जवानों की डंडे से कथित रूप से पिटाई किए जाने का मामला तूल पकड़ रहा है। विरोध में जिले के सभी होमगार्डस जवान हड़ताल पर चले गए हैं और लड़ाई को प्रदेश स्तर तक ले जाने की चेतावनी दी गई है।

उधर, जिला प्रशासन ने जिलाधिकारी के बंगले पर तैनात 5 होमगार्डस जवानों के खिलाफ चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सूत्रों के मुताबिक जिलाधिकारी अभय को 19,20 दिसम्बर की रात को पता लगा कि उनके बंगले के परिसर में लगे चंदन के दो पेड़ काटकर उनकी लकड़ी चोरी कर ली गई है। उनके बंगले की सुरक्षा 21 होमगार्डस जवानों के हवाले हैं। आरोप है कि इस घटना से नाराज जिलाधिकारी ने उसी रात होमगार्डस के जिला कमाण्डेंट राजेन्द्र सिंह को बुलाकर उनके सामने ही बंगले में तैनात पांच जवानों की पहले दौड़ा-दौड़ा कर डंडे से पिटाई की और फिर उन्हें निलम्बित भी करा दिया।

वहीं जिलाधिकारी अभय ने आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि जवानों की पिटाई की बात सरासर झूठ है। इन जवानों पर चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोप हैं, और इनसे बचने के लिए वे झूठे आरोप लगा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा ने बताया कि जिलाधिकारी के एक अधीनस्थ कर्मचारी की तहरीर पर सम्बन्धित पांचों होमगार्डस जवानों के खिलाफ चंदन के पेड़ चोरी करने के आरोप में मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। उधर, मण्डलीय होमगार्डस कमांडेंट के. एच. मिश्रा ने बताया कि हड़ताली जवानों को मनाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी के आदेश पर निलम्बित किए गए पांचों होमगार्डस जवानों को फिलहाल बहाल कर दिया गया है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: असीएचओ और एएनएम के बैठक में टीबी के बारे में दी जानकारी बीडी ग्लोबल एकेडमी की टॉपर रही 10 वीं की दीपांशी- Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy Deepanshi of class 10 was the topper of BD Global Academy बूथ लेवल कार्यकर्ताओं से संवाद, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में की वोट अपील वेतन रोकने, उत्पीड़न के विरोध में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन- Teachers submitted memorandum against salary stoppage and harassment सीबीएसई 10 वीं में अंजनी, स्तुति, सलोनी ने लहराया परचम-Anjani, Stuti, Saloni hoisted the flag in CBSE 10th जमीनी विवाद में मारा पीटाः एसपी से लगाया न्याय की गुहार Gorakpur: गोरखपुर में अर्थी पर सवार होकर नामांकन करने पहुंचा प्रत्याशी- The candidate arrived in Gorakhpur to file nomination riding on a bier. Lucknow: बाराबंकी के ऑक्सीजन प्लांट में धमाका, एक कर्मचारी की मौत- Explosion in oxygen plant of Barabanki, one employee died जौनपुर में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव की गोली मारकर हत्या, भूमाफिया निशाने पर