• Subscribe Us

logo
18 मई 2024
18 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Bihar

अब कहां रही सिद्धान्तों की राजनीति- राम किशोर

Posted on: Mon, 28, Sep 2015 7:24 PM (IST)
अब कहां रही सिद्धान्तों की राजनीति- राम किशोर

मधवापुर, मधुबनी, बिहार: (दीपक कुमार) 75 वर्ष की उम्र में भी मधुबनी जिले के मधवापुर प्रखंड के बैंगरा गांव के अवकाश प्राप्त एचएम राम किशोर प्रसाद ठाकुर बिल्कुल स्वस्थ हैं और राजनीति की दशा-दिशा पर गहरी नजर रखते हैं। हाई स्कूल बैंगरा में लगातार 36 साल तक सरकारी नौकरी में रहते हुए शिक्षक संघ के कई महत्वपूर्ण पदों पर अब तक काम कर रहे श्री ठाकुर कहते हैं कि पहले चुनावों के समय नेताओं, राजनीतिक कार्यकर्ताओं के प्रति लोगों में असीम आदर था। तब राजनीति का मकसद केवल जन सेवा थी। आज की राजनीति पर जातिवाद हावी है। जाति के आधार पर ही राजनीति की दिशा और दशा तय होती है। अब तो मिलन-बिछुडन, दांव-पेंच, घात-प्रतिघात और दावे-प्रतिदावे के दिन आ गए हैं। अब की राजनीति में सिद्धांत, नीति, विचार और निष्ठाओं का सरेआम चीरहरण हो रहा है। अब वे दिन लद गए जब चुनाव आत्मपरीक्षण और कामकाज के विश्लेषण का पर्याय हुआ करता था। अब राजनीति चुनाव सत्ता की सुविधा के भोग में भागीदारी देने और लेने के उपकरण में बदल गया है। पहले राजनीति में सुविधाओं-साधनों के बगैर चुनाव प्रचार का काम होता था। पोस्टर-बैनर की कोई बात नहीं थी। पगडंडी और खेतों की मेड से गुजर कर नेता-कार्यकर्ता गांव-टोले में पहुंचते थे। अब तो बिहार जैसे गरीब राज्य का चुनाव भी पैसो के दम पर लडा जाता है। भले ही बहुत से लोगों ने अभी भी बिजली व सडक नहीं देखी हो। भले ही इस धरती पर बहुत से बच्चों ने स्कूल के मुंह नहीं देखे हों पर अब होने वाले हर चुनाव में बिहार के जन-जन को हेलिकाॅप्टर देखने का अवसर मिल ही जाता है। नेता धरती पर विकास का क-ख-ग न लिख पाए हों, पर आसमान में विकास का इतिहास लिखने के दावे करते हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: चाय की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान वकील ऋषभ श्रीवास्तव के चैम्बर में अज्ञात व्यक्ति ने लगाई आग निर्भीक होकर मतदान करें- ओमप्रकाश आर्य पुण्य तिथि पर याद किये गये कर्मचारियों के पुरोधा वी. एन. सिंह सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने पुण्य तिथि पर किया कर्मचारियों के पुरोधा वीण् एनण् सिंह को नमन बस्ती में बोले राजनाथ, भारत बोलता है तो दुनिया सुनती है स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर मतदान के लिए किया प्रेरित DELHI - New Delhi: दिल्ली में कन्हैया कुमार के साथ हुई मारपीट ताबड़तोड़ चेकिंग में अब तक पकडी गई 8,889 करोड़ रुपये की नकदी