• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

कांग्रेस ही दे सकती है आधी आबादी को पूरा हक- ज्योति पाण्डेय

Posted on: Wed, 08, May 2024 6:43 PM (IST)
कांग्रेस ही दे सकती है आधी आबादी को पूरा हक- ज्योति पाण्डेय

बस्ती, 08 मई। इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आधी आबादी को पूरा हक मिलेगा। यह बातें वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ज्योति पाण्डेय ने कही। उन्होने कहा कांग्रेस पार्टी ने न्याय पत्र में नारी न्याय के तहत महालक्ष्मी योजना में हर गरीब परिवार की एक वरिष्ठ महिला को घर गृहस्थी चलाने के लिये एक लाख रूपया सालाना देने का वादा किया है। आधी आबादी पूरा हक योजना के तहत महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 50 प्रतिशत आरक्षण का लाभ मिलेगा। आशा, आंगनवाड़ी, रसोइया आदि के मानदेय में केन्द्र सरकार का योगदान दोगुना किया जायेगा। ज्योति पाण्डेय ने कहा कानून की जानकारी न होने पर अक्सर महिलाओं का उत्पीड़न होता है।

उन्हे कानून की जानकारी देने के लिये ग्राम पंचायत स्तर पर एक अधिकार मैत्री की नियुक्ति की जायेगी तथा सावित्री बाई फूले योजना के तहत कामकाजी महिलाओं के लिये हॉस्टल की सुविधा दोगुनी की जायेगी। कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा के कार्यकाल में महिलाओं का सबसे ज्यादा उत्पीड़न हुआ है। महिलाओं का आगे आकर ऐसी सरकार चुनना होगा जो उन्हे मान सम्मान और पूरा हक दिला सके।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।