• Subscribe Us

logo
20 मई 2024
20 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

आगरा में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने सुसाइड कर लिया

Posted on: Mon, 19, Feb 2024 9:44 PM (IST)
आगरा में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने सुसाइड कर लिया

यूपी डेस्कः आगरा में स्नातक प्रथम वर्ष की एक छात्रा ने छेड़छाड़ से परेशान होकर सुसाइड कर लिया है। वह पुलिस भर्ती एग्जाम की तैयारी कर रही थी। लेकिन एग्जाम देने से पहले उसने सुसाइड कर लिया। छात्रा का शव उसके कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला है। परिवार का आरोप है, पड़ोस में रहने वाले 3 भाई उनकी बेटी को बहुत परेशान करते थे। वो लोग घर के बाहर आकर उसका नाम बुलाते थे।

उन लोगों की वजह से ही उनकी बेटी ने ये कदम उठाया है। ये मामला आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र का है। छात्रा की उम्र 18 साल थी। वो पुलिस की नौकरी ज्वॉइन करना चाहती थी। छात्रा ने शनिवार देर रात सुसाइड किया है। रविवार को परिवार को इसकी जानकारी हुई है। परिवार ने आरोपियों के खिलाफ छेड़छाड़, आत्महत्या के लिए उकसाने समेत गंभीर धाराओं में केस दर्ज करवाया है। आरोपियों की मां पर भी गाली गलौज और मारपीट करने का भी केस दर्ज करवाया है। सभी आरोपी घर से फरार हो गए हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है। साथ ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आरोपियों का नाम करूआ, बंटी और जीतू है। मां का नाम अनिल देवी है।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।