• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

फतेहपुर में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

Posted on: Sat, 16, Mar 2024 11:09 PM (IST)
फतेहपुर में छेड़छाड़ से परेशान छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

यूपी डेस्कः चुनावी सभाओं में देश के गृहमंत्री अमित शाह ने अपने भाषणों में कहा था कि यहां योगी जी की सरकार है, आधी रात में भी महिलायें निडर होकर सड़कों पर निकल सकती हैं। लेकि यह जुमला बनकर रह गया और आये दिन महिलाओं की अस्मत रौंदी जा रही हैं। छात्रायें, युवतियां छेड़छाड़ से परेशान होकर या ऐसे मामलों में न्याय न मिलने पर आत्महत्यायें कर रही हैं।

ताजा मामला फतेहपुर में हुसैनगंज थाना के एक गांव का है। यहां छेड़छाड़ से परेशान युवती ने सुसाइड कर लिया। शनिवार को 2 पड़ोसियों ने रास्ते में रोककर उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर उसको बेरहमी से पीटा। इससे आहत होकर युवती घर पहुंची। खुद को कमरे में बंद किया और अपने ऊपर तेल डालकर आग लगा ली। मां और भाई खेत में काम करने गए थे। पड़ोसियों की सूचना पर दोनों भागकर घर पहुंचे। मगर तक तब युवती बुरी तरह से झुलस गई थी। मरने से पहले युवती ने मां को आरोपियों के नाम बताए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। मां ने बताया, मेरे पति की मौत हो चुकी है। वह 18 साल की बेटी और बेटे के साथ रहती है।

खेती-किसानी और जानवरों के पालन-पोषण से घर का खर्च चलता है। आज दोपहर को मैं और मेरा बेटा खेत में काम करने गए थे। बेटी दूसरे घर में जानवरों का चारा-पानी डालने गई थी। वहां से वापस लौट रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाले पुत्तू यादव (40) और पुन्नू यादव ने उसे रोककर छेड़खानी शुरू कर दी। मां ने बताया कि बेटी ने विरोध किया और शोर मचाया। मगर बेटी को बचाने कोई नहीं आया। क्योंकि आरोपी दबंग किस्म के हैं। इसके बाद दोनों ने बेटी के साथ मारपीट भी की। इससे आहत होकर बेटी घर पहुंची। अपने आप को कमरे में बंद किया। इसके बाद तेल छिड़कर आग लगा ली। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्रा ने बताया कि मां ने दो लोगों पर आरोप लगाया है, जोकि घर के सामने ही रहते हैं। मां की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी होगी।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।