• Subscribe Us

logo
07 मई 2024
07 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

समूह की महिलाओं से पीएम ने किया संवाद, देखा गया लाइव प्रसारण

Posted on: Tue, 12, Mar 2024 10:23 AM (IST)
समूह की महिलाओं से पीएम ने किया संवाद, देखा गया लाइव प्रसारण

सिद्धार्थ नगर 11 मार्च। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अन्तर्गत प्रधानमंत्री भारत ने लखपति दीदी कार्यक्रम के अवसर पर समूह सदस्यो के साथ संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जनपद के अम्बेडकर सभागार में सांसद जगदम्बिका पाल, जिलाध्यक्ष भाजपा कन्हैया पासवान, एवं मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार की उपस्थिति में लाभार्थियों के साथ देखा गया।

सभी ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 03 करेड़ स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है। जनपद सिद्धार्थनगर में लगभग 15 हजार स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को लखपति दीदी बनाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। पहले कोई प्रधानमंत्री स्वयं सहायता समूह की महिलाओ से बात नही करता था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पहले प्रधानमंत्री है जो महिलाओ को सशक्त व स्वावलम्बी बनाने के लिए उनसे बात कर रहे है।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: बस्ती में नहाने गये किशोर की डूबने से मौत न्योता बांटने जा रहे बुजुर्ग की सड़क हादसे में मौत