• Subscribe Us

logo
10 मई 2024
10 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

गुजरात में कांग्रेस के सिटिंग विधायक ने दिया इस्तीफा

Posted on: Mon, 04, Mar 2024 9:35 PM (IST)
गुजरात में कांग्रेस के सिटिंग विधायक ने दिया इस्तीफा

नेशनल डेस्कः लोकसभा चुनाव से पहले गुजरात से कांग्रेस विधायक अर्जुन मोढवाडिया ने विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों की मानें तो, वह बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा कुछ दिनों बाद गुजरात पहुंचने वाली है। अर्जुन मोढवाडिया आगामी लोकसभा चुनाव के साथ होने वाले विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगे। मोढवाडिया ने अपने इस्तीफे के पीछे कांग्रेस द्वारा राम मंदिर का न्योता ठुकराए जाने कसे कारण बताया है।

उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेज दिया है। इसमें उन्होंने राम मंदिर के न्योते को ठुकराने की बात का उल्लेख किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने न्योता ठुकराकर भगवान राम का अपमान किया है। बता दें कि इसी साल जनवरी में सीजे चावड़ा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। चावड़ा वीजापुर सीट से विधायक थे। उनसे पहले खंभात सीट से विधायक चिराग पटेल ने कांग्रेस छोड़ी थी। सीजे चावड़ा 2019 के लोकसभा चुनाव में अमित शाह के खिलाफ गांधीनगर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। तीन विधायकों के इस्तीफे के बाद राज्य में पार्टी के 14 विधायक रह गए हैं।

महाराष्ट्र में भी कांग्रेस को कई झटके लग चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बसवराज पाटिल और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण जैसे लोगों ने पार्टी छोड़ा हैं। इसके अलावा असम कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ और प्रमुख नेताओं में से एक राणा गोस्वामी ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बंगाल में भी कौस्तव बागची ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को तीन पन्नों का इस्तीफा भेजा था। इसमें उन्होंने पार्टी पर सवाल उठाए थे और कहा कि पार्टी में उचित सम्मान नहीं मिला। इसी तरह बिहार में कांग्रेस विधायक मुरारी गौतम और सिद्धार्थ सौरव इस्तीफा देकर एनडीए में शामिल हो गए। मुरारी गौतम चेनारी विधानसभा से विधायक हैं। वहीं सिद्धार्थ सौरव बिक्रम विधानसभा से विधायक हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: महाराणा प्रताप को किया याद, राजपूतों की एकजुटता पर दिया जोर पाक्सो एक्ट न्यायालय ने मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज करने का दिया आदेश GUJRAT - Bharuch: तीन किशोरो ने मिलकर किशोरी के साथ किया बलात्कार