• Subscribe Us

logo
29 अप्रैल 2024
29 अप्रैल 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

प्रापर्टी विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या

Posted on: Sat, 26, Nov 2022 1:50 PM (IST)
प्रापर्टी विवाद में बहन की गोली मारकर हत्या

आगराः जिले के भोगीपुरा बाजार में शनिवार को दिनदहाडे़ भाई ने प्रापर्टी विवाद को लेकर बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। घर के आंगन में खड़ी बहन के सिर में गोली मारकर वह फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने बताया कि लड़की भाई से प्रॉपर्टी में हिस्सा मांग रही थी। इसी को लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार सुबह भी प्रॉपर्टी को लेकर विवाद हुआ।

इसी बीच आंगन में भाई ने बहन को गोली मार दी। भोगीपुरा में घने बाजार में यतेंद्र चौधरी का मकान है। सुबह करीब साढे़ 11 बजे घर में गोली चलने की आवाज आई। आवाज सुनकर आस-पास के लोग बाहर आए तो देखा कि यतेंद्र की बेटी पूनम चौधरी खून से लथपथ पड़ी है। गोलीकांड के बाद बाजार में अफरा-तफरी मच गई। युवती ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिलवनियां में आयोजित हुआ आरोग्य मेले का आयोजन इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो आत्मनिर्भर बनेगा भारत इण्डिया गठबंधन की सरकार बनी तो खाली हाथ नही होंगे युवा महिलाओं को 50 फीसद आरक्षण देगी इण्डिया गंठबंधन सरकार कांग्रेस की बैठक में पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी Lucknow: लखनऊ के चिनहट में नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म लखनऊ में सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिरा, तीन घायल DELHI - New Delhi: इंदौर में कांग्रेस प्रत्याशी नामांकन वापस लेकर भाजपा में शामिल हो गया