• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttar pradesh

भव्य साहित्यिक उत्सव में आज काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित होंगी अयोध्या की दो काव्य विभूतियाँ

Posted on: Mon, 16, May 2022 9:32 AM (IST)
भव्य साहित्यिक उत्सव में आज काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित होंगी अयोध्या की दो काव्य विभूतियाँ

अयोध्या (प्रभाकर चौरसिया) हिंदी भवन दिल्ली में आगामी 15 मई को अंतरराष्ट्रीय काव्य संग्रह ‘भारत के भारत रत्न’ का भव्य लोकार्पण समारोह का होगा आयोजन। जिसमें देश विदेश के 150 से अधिक सम्मानित, प्रतिष्ठित एवं अलंकृत साहित्यकार सम्मलित होंगें। अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन द्वारा आयोजित इस साहित्यिक समागम समारोह में देश के ख्याति प्राप्त साहित्यिक सामाजिक एवं राजनैतिक हस्तियों द्वारा काव्य ग्रन्थ का लोकार्पण किया जायेगा।

इस अवसर पर कई महनीय साहित्यकारों को काव्य रत्न सम्मान से अलंकृत किया जाएगा, जो स्वयं में एक बड़ी उपलब्धि होगी। भारत रत्न महोत्सव को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है जिसमें 301 कवियों ने भारत रत्न विजेताओं पर ऑनलाइन काव्यपाठ किया था, उन्ही कवियों में से देश विदेश के चयनित 215 महनीय एवं प्रतिष्ठित कवियों एवं शब्द सारथियों की रचनाओं को स्थान दिया गया है। इस ग्रन्थ में सम्पादन एवं संकलन की भूमिका अंतरराष्ट्रीय शब्द सृजन के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार पाण्डेय एवं महासचिव ओंकार त्रिपाठी ने निभाई है।

निकष प्रकाशन दिल्ली द्वारा ऐतिहासिक महत्व के इस ग्रन्थ को प्रकाशित किया गया है। हिंदी साहित्य के इतिहास में पहली बार भारत रत्न प्राप्त विभूतियों को एक स्थान पर काव्य ग्रंथ के रूप में समेकित कर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया गया है। इस काव्य ग्रंथ में अमेरिका, इंग्लैंड, नाइजीरिया, नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात, कुबैत,अफ्रीका,कनाडा,इंडोनेशिया, दोहा क़तर,ऑस्ट्रेलिया, आदि देशों सहित भारत के विभिन्न प्रांतों के रचनाकारों को स्थान दिया गया है। इस अवसर पर.कालजयी ग्रंथ के सहभागी रचनाकार अयोध्या निवासी प्रख्यात कवि राजेश ’राज़’ व उनकी पत्नी कवियत्री श्रीमती उषा श्रीवास्तव “उषा राज“ गाजियाबाद मूल स्थान अयोध्या को काव्य रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।