• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Rajasthan

राजस्थान का ऐतिहासिक बजट, चौमुखी विकास के लिये-गेदर

Posted on: Thu, 24, Feb 2022 9:32 AM (IST)
राजस्थान का ऐतिहासिक बजट, चौमुखी विकास के लिये-गेदर

गोलूवाला, राजस्थान (बलविन्द्र खरोलिया) मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा राज्य के चहुंमुखी विकास हेतु ऐतिहासिक घोषणाओं वाला बजट पेश कर देश में विकास की नई मिशाल पेश की है। शिल्प एंव माटीकला बोर्ड के उपाध्यक्ष गेदर ने बताया कि राज्य में कार्मिकों हेतु पूर्व पेंशन योजना लागू कर कर्मचारी हितों में ऐतिहासिक घोषणा की गयी है। इस बजट में कई जन कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा कर राज्य के किसानों, गरीबों, ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के हर तबके के विकास हेतु प्रतिबद्धता दर्शायी गयी है। राज्य के युवाओं को स्वरोजगार से जुड़ी कई घोषणायें कर इन युवाओं को नयी आस दी है।

इस बजट में स्वास्थ्य पर विशेष जोर देते हुये चिरंजीवी योजना में 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर आमजन के स्वास्थ्य खर्च को सरकार द्वारा वहन करने का संकल्प दोहराया गया है। गेदर ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा ऐसा दूरदृष्टि वाला बजट पेश करने से निश्चित तौर पर राज्य का चहुंमुखी विकास होगा। इस ऐतिहासिक बजट के लिये इन्होंने मुख्यमंत्री को बधाई दी एवं आभार जताया।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।