• Subscribe Us

logo
19 मई 2024
19 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Delhi

बुधवार को 2,84,460 नए कोरोना संक्रमित मिले, 574 की मौत

Posted on: Thu, 27, Jan 2022 9:26 AM (IST)
बुधवार को 2,84,460 नए कोरोना संक्रमित मिले, 574 की मौत

नई दिल्लीः देश में बुधवार को 2,84,460 नए कोरोना संक्रमित मिले। इस दौरान 3.76 लाख लोग ठीक हुए, जबकि 574 लोगों की मौत हुई है। फिलहाल देश में एक्टिव केस की संख्या 21.95 लाख है। महामारी की शुरुआत से अब तक देश में कुल कोरोना केस 4,03,69,594 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, 3,76,65,769 लोग इलाज के बाद स्वस्थ हुये और 4,91,701 मरीजों की जान चली गयी।

आइये जानते हैं सबसे ज्यादा प्रभावित 5 राज्यों की स्थिति। केरल राज्य में बुधवार को 49,771 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 34,439 मरीज ठीक हुए हैं और 63 लोगों की मौत हुई। एक्टिव केस की संख्या 3,00556 है। कर्नाटक में बुधवार को कोरोना के 48,905 नए मामले मिले हैं। 41,699 मरीजों ने कोरोना को मात दी है, जबकि 39 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। यहां इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 3.57 लाख है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 35,756 नए केस मिले। इस दौरान 79 लोगों की मौत हुई और 39,857 मरीज ठीक हुए। कुल एक्टिव केस 2.98 लाख हो गए हैं। तमिलनाडु में बुधवार को 29,976 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 25,507 लोग बीमारी से ठीक हो हुए हैं और 47 लोगों की जान गई है। एक्टिव केस 2,13,692 हैं। गुजरात में बुधवार को 14,781 नए केस सामने आए, जबकि 20,829 मरीज ठीक हुए और 21 लोगों की मौत हुई। यहां कुल एक्टिव केस 1,28,192 हैं।




ब्रेकिंग न्यूज
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।