• Subscribe Us

logo
12 मई 2024
12 मई 2024

विज्ञापन
मीडिया दस्तक में आप का स्वागत है।
Uttaranchal

कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा को घेरा

Posted on: Fri, 22, Jan 2021 9:43 AM (IST)
कांग्रेस ने प्रदर्शन कर भाजपा को घेरा

काशीपुर, उत्तराखण्ड (कुंदन शर्मा) कांग्रेस पार्टी ने धरना प्रदर्शन और पुतला दहन के बाद दर्जनों युवाओं को कांग्रेस पार्टी ज्वाइन करवा कर घर-घर कांग्रेस बूथ बूथ कांग्रेस अभियान की शुरुआत की। इस मौके पर धरना स्थल पर नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तथा प्रदेश कांग्रेस कमेटी उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह शिरकत की।

काशीपुर में खड़कपुर देवीपुरा तिराहे पर आज महानगर कांग्रेस के द्वारा देश और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ बेरोजगारी तथा महंगाई और किसानों के लिए केंद्र सरकार के द्वारा लागू किए गए कृषि कानूनों के विरोध में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया था। धरना प्रदर्शन में प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश तथा कांग्रेस पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शिरकत की। इस दौरान मंच से अपने संबोधन के दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने विभिन्न मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार को घेरते हुए उस पर जमकर हमला बोला तो जीरो टॉलरेंस के मुद्दे पर प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथों लिया।

खड़कपुर देवीपुरा में किसान विरोधी काले कानूनों एवं कमरतोड़ महंगाई के विरोध में धरना प्रदर्शन एवं पुतला दहन कार्यक्रम में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष श्रीमती इंदिरा हरदेश का खड़कपुर देवीपुरा में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा फूल मालाओं से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने केंद्र व प्रदेश सरकार का पुतला दहन भी किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि मिशन 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ता जीजान से उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी को जिताने के लिए जुट जाएं तथा इसके लिए घर-घर जाकर अभी से ही लोगों की समस्याओं को सुनें तथा उनसे जुड़े।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने कहा कि भाजपा सरकार में आज महिलाओं का अपमान हो रहा है। उन्होंने कहा आज देश का किसान सड़कों पर है। जिसकी जिम्मेदार केंद्र की भाजपा सरकार जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कृषि बिल जोकि काले कानून के कारण देश का प्रत्येक किसान परेशान हैं। भाजपा की ओछी मानसिकताओं से आज देश की हर नारी अपने आप को भाजपा सरकार में असहाय महसूस कर रही है। कार्यक्रम में श्रीमती इंदिरा ने आवाहन करते हुए कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी को उत्तराखंड में हर हाल में जीत दर्ज कराने के लिए जुट जाए और उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का हुजूम यह बता रहा है। आने वाला वक्त कांग्रेस का होगा।




ब्रेकिंग न्यूज
UTTAR PRADESH - Basti: भारत विकास परिषद ने की बैठक, शतप्रतिशत मतदान की अपील गली मोहल्लों में समस्याओं का अंबार, वोट मांगने नही जा रहे नेता, नारकीय जीवन जी रहे मड़वानगर के लोग आंख में लेंस लगाने के नाम पर चीटिंग, पीड़ित ने मांगा इंसाफ- Cheating in the name of fitting eye lenses, victim demands justice अज्ञात बोलोरो की टक्कर से बाइक सवार दो व्यक्ति घायल गोरखपुर में स्कूल गेट से नाबालिग छात्रा को उठा ले गया शोहदाख् पुलिस पीछे पड़ी मनरेगा योजना में मची लूट को रोकने में अधिकारियों को रुचि नहीं साहित्यिक योगदान के लिये डा. वी.के. वर्मा को तीन पुरस्कार गनेशपुर में लंगूर का आतंक, दर्जन भर नागरिकों पर कर चुका है हमला बस्ती में 4 बच्चे डूबे, 2 शव मिले, शेष की तलाश जारी Gorakpur: नवजात में जन्मजात विकृतियों की पहचान कर मुक्ति दिलवा रही हैं रीता एक मिनट तक ताली बजा कर नर्सेज को दिया गया सम्मान Lucknow: युवती संग दुष्कर्म मामले में मौलवी गिरफ्तार GUJRAT - Bharuch: पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाला इंजीनियर चौदह दिन की रिमांड पर चौथी मंजिले से गिरकर युवक की मौत